Narnaul: 12 दिसंबर को नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में आयोजित होगी चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत
Narnaul: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरपर्सन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाई. के. बहल के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी की देखरेख में 12 दिसंबर 2026 को वर्ष की चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा किया जाता है। इसमें दीवानी, वैवाहिक, बैंक ऋण, चेक बाउंस, मोटर वाहन दुर्घटना दावा सहित अन्य उपयुक्त मामलों का निपटारा किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने मामलों के शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं। इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
