September 20, 2026

Panipat News: लेबर वार्ड में ऑक्सीजन न मिलने से महिला की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

0
Panipat News: लेबर वार्ड में ऑक्सीजन न मिलने से महिला की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

लेबर वार्ड में ऑक्सीजन न मिलने से महिला की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

Panipat News: हरियाणा के पानीपत स्थित जिला सिविल अस्पताल (Panipat Hospital Negligence Death) के लेबर वार्ड (Panipat Civil Hospital Labor Ward) में स्वास्थ्य व्यवस्था और कर्मचारियों की संवेदनहीनता का बेहद खौफनाक चेहरा सामने आया है। अस्पताल में भर्ती एक 25 वर्षीय नवप्रसूता (जच्चा) की उचित इलाज और समय पर ऑक्सीजन न मिलने के कारण दर्दनाक मौत (Panipat Maternity Death News) हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमा होकर अस्पताल प्रबंधन और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया।

नॉर्मल डिलीवरी के बाद घर में फिसली, दोबारा लेबर वार्ड में हुई थी भर्ती

डाबर कॉलोनी निवासी उमेश ने बताया कि उनके छोटे भाई बिमलेश की शादी करीब चार साल पहले विद्यानंद कॉलोनी की रहने वाली किरण (25) के साथ हुई थी। रविवार को किरण ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। डिलीवरी नॉर्मल होने के बाद मंगलवार को अस्पताल से जच्चा-बच्चा दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि, घर पहुंचने के बाद बाथरूम में किरण का पैर फिसल गया, जिससे उसके शरीर में चोट लग गई। परिजन उसे तुरंत वापस सिविल अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे दोबारा लेबर वार्ड में भर्ती कर लिया था।

15 बार गिड़गिड़ाए परिजन, पैर पकड़े… लेकिन नींद से नहीं जागा नर्सिंग स्टाफ

परिजनों के मुताबिक मंगलवार से ही किरण का इलाज चल रहा था और उसकी तमाम मेडिकल रिपोर्ट्स भी सामान्य आई थीं, लेकिन उसका दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा था। (Haryana Health Department Negligence) शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे के बाद किरण की तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ने लगी। उसे पेट में असहनीय दर्द के साथ-साथ सांस लेने में गंभीर तकलीफ होने लगी।

वार्ड में मौजूद उसकी सास ऊषा और मां ने तुरंत ड्यूटी रूम का रुख किया। परिजनों का गंभीर आरोप है कि उन्होंने रातभर में कम से कम 15 बार नर्सिंग स्टाफ के कमरे का दरवाजा खटखटाया, उनके आगे हाथ जोड़े और पैर तक पकड़े, लेकिन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का दिल नहीं पसीजा। स्टाफ ने यह कहकर अंदर से कमरा बंद कर लिया कि “अब जो भी होगा, सुबह डॉक्टर ही देखेंगे।”

तड़के तोड़ा दम, परिजनों के हंगामे के बाद जांच में जुटा प्रशासन

पूरी रात तड़पने के बाद तड़के सही समय पर इलाज और ऑक्सीजन न मिलने के कारण किरण ने दम तोड़ दिया। जैसे ही प्रसूता की मौत की खबर वार्ड में फैली, अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ एक-एक कर मौके से रफूचक्कर हो गए।

घटना की खबर मिलते ही मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के दर्जनों लोग अस्पताल पहुंचे और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों की स्पष्ट मांग है कि ड्यूटी के दौरान सोने वाले स्टाफ और लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ तुरंत एफआईआर (Fir) दर्ज कर बर्खास्तगी ( Civil Hospital Panipat Doctor Suspended) की कार्रवाई की जाए। फिलहाल, पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराने और मामले की निष्पक्ष जांच के आश्वासन में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू, जानें कब से पड़ेगी गुलाबी ठंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed