Panipat News: पानीपत में इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी नासूर, नशीला पदार्थ देकर बनाया वीडियो, शादी के बाद खुला खौफनाक राज
पानीपत में इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी नासूर, नशीला पदार्थ देकर बनाया वीडियो, शादी के बाद खुला खौफनाक राज
Panipat News: तकनीक और सोशल मीडिया के जरिए बढ़ते अपराधों के बीच पानीपत से एक बेहद उलझा हुआ और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने पति, सास-ससुर और पति के दोस्तों समेत छह लोगों पर नशीला पदार्थ खिलाकर यौन शोषण करने, अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और असंध रोड की नहर में धक्का देकर जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षकों (SP) को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच, जान-माल की सुरक्षा और जांच अधिकारी को बदलने की मांग की है। हालांकि, दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि मामला उतना सीधा नहीं है जितना नजर आ रहा है।
होटल में अश्लील वीडियो से शुरू हुआ विवाद, पुलिस में शिकायत के बाद मंदिर में रचाई शादी
पीड़िता के अनुसार, उसकी दोस्ती नवंबर 2025 में इंस्टाग्राम (Instagram Friendship Fraud Panipat) के जरिए एक युवक से हुई थी। आरोप है कि 18 नवंबर को युवक उसे एक होटल में ले गया, (Friendship Fraud) जहां खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए और छुपकर अश्लील वीडियो बना लिया। विरोध करने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी गई।
मामला हद से तब बाहर हो गया जब 17 फरवरी को आरोपी ने अपने दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब पीड़िता चांदनीबाग थाने पहुंची, तो आरोपी के परिजनों ने शादी कराने की बात कहकर समझौता करा लिया। पहले कोर्ट में लिव-इन के दस्तावेज बने और फिर 9 मार्च 2026 को परिजनों की मौजूदगी में मंदिर में शादी कर दी गई।
दहेज में मांगी कार, असंध रोड नहर में धक्का देने और लैब में मारपीट का आरोप
शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने कार न मिलने पर ताने देने शुरू कर दिए। पीड़िता का आरोप है कि 13 जुलाई की रात पति उसे असंध रोड नहर (Assandh Road Canal Incident) के पास ले गया और जान से मारने की नीयत से पानी में धक्का दे दिया।
पीड़िता ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। घर लौटने पर फिर मारपीट हुई और फोन तोड़ दिया गया। पीड़िता का दावा है कि 3 सितंबर को जब वह अपने पति को खोजते हुए सेक्टर 13-17 स्थित उसकी लैब में पहुंची, तो वहां उसके साथ दोबारा मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आए रैपिडो चालक को भी पीटा गया और बाद में आरोपी के दोस्त ने उस पर एक्टिवा चढ़ा दी।
‘जांच अधिकारी आरोपियों से मिले’, पुलिस बोली- लालच में आकर दे रही झूठी शिकायतें
पीड़िता ने एसपी को दी शिकायत (Panipat SP Office Complaint) में वर्तमान महिला जांच अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पुलिसकर्मी उसके साथ अभद्र व्यवहार करती हैं और आरोपियों को बचा रही हैं। (Live In Relationship Panipat)
इसलिए जांच किसी दूसरे अधिकारी को सौंपी जाए। दूसरी तरफ, महिला थाना प्रभारी SI आशा ने इन तमाम आरोपों को खारिज करते हुए अलग ही पक्ष रखा है।
थाना प्रभारी का कहना है कि लड़की लालच में आकर बार-बार शिकायतें दर्ज कराती है और बाद में खुद ही समझौता कर लेती है। पुलिस का दावा है कि उनके पास पीड़िता के खिलाफ कुछ साक्ष्य मौजूद हैं और जब भी उसे जांच के लिए थाने बुलाया जाता है, तो वह अनुपस्थित रहती है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की तफ्तीश में जुटी है।
यह भी पढ़ें– Sonipat Dairy Fire: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में महावीर डेयरी में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची इमारत
