September 22, 2026

Chandigarh news: चालान से रोजी-रोटी पर संकट, बाइक-टैक्सी चालकों ने टंडन से लगाई गुहार

0
Chandigarh news: चालान से रोजी-रोटी पर संकट, बाइक-टैक्सी चालकों ने टंडन से लगाई गुहार

बाइक-टैक्सी चालकों ने टंडन से लगाई गुहार

Chandigarh news: ट्राइसिटी में बाइक-टैक्सी चलाकर परिवार का खर्च चलाने वाले चालकों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने लगा है। ऐप आधारित बाइक-टैक्सी सेवाओं पर कार्रवाई और लगातार हो रहे चालानों के बीच सोमवार को ट्राइसिटी बाइक राइडर्स यूनियन ने वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। यूनियन अध्यक्ष साहिल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बाइक-टैक्सी के संचालन और पंजीकरण को लेकर स्पष्ट व्यवस्था नहीं होने के कारण चालक असमंजस में हैं। एक तरफ वे काम जारी रखना चाहते हैं, दूसरी तरफ कार्रवाई और चालान का डर बना हुआ है। चालकों ने मांग की कि प्रशासन ऐसी स्पष्ट और पारदर्शी व्यवस्था बनाए, जिसमें वे कानूनी दायरे में रहकर बाइक-टैक्सी चला सकें।

यूनियन के मुताबिक कार्रवाई का सीधा असर उन चालकों पर पड़ रहा है, जिनकी आय बाइक-टैक्सी सेवा पर निर्भर है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि केवल कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन को पहले संचालन और पंजीकरण की स्पष्ट प्रक्रिया तय करनी चाहिए, ताकि चालकों को पता हो कि किन शर्तों के तहत वे यह काम कर सकते हैं। संजय टंडन ने कहा कि बाइक-टैक्सी चालकों की आजीविका से जुड़े मुद्दों को संवाद के जरिए सुलझाने की जरूरत है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह संबंधित विभागों के अधिकारियों के सामने यह मामला उठाएंगे। उन्होंने चालानों से जुड़े मामलों के समाधान, बाइक-टैक्सियों के कानूनी पंजीकरण की स्पष्ट प्रक्रिया और चालकों, यूनियन तथा प्रशासन के बीच नियमित संवाद की जरूरत बताई। बैठक में भाजपा नेता रविंदर ठाकुर और प्रदीप यादव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed