September 23, 2026

Ateli Mandi : अटेली के रात्ता गांव में शहीदी दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

0
Ateli Mandi : अटेली के रात्ता गांव में शहीदी दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Ateli Mandi : अटेली के रात्ता गांव में शहीदी दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Ateli Mandi : रात्ता गांव में 23 सितंबर को शहीदी दिवस के अवसर पर वीर शहीदों की स्मृति में विकास शर्मा स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इस दौरान समाजसेवी युवाओं ने दीपक प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का त्याग और बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

 

कार्यक्रम के दौरान शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

 

 

यह भी देखें – अटेली में 2 अक्टूबर को होगा कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन, पदाधिकारियों ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed