September 25, 2026

Hisar ACB Action: हिसार में रिश्वत लेते पकड़े गए बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा के भाई, ACB ने 3 हजार रुपए के साथ दबोचा

0
Hisar ACB Action: हिसार में रिश्वत लेते पकड़े गए बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा के भाई, ACB ने 3 हजार रुपए के साथ दबोचा

हिसार में रिश्वत लेते पकड़े गए बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा के भाई, ACB ने 3 हजार रुपए के साथ दबोचा

Hisar ACB Action: हरियाणा के हिसार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता यशपाल शर्मा के भाई राजेश कुमार (Rajesh Kumar Bribery Case Hisar) को एंटी करप्शन ब्यूरो  की टीम ने 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सिंचाई विभाग में असिस्टेंट रेवेन्यू क्लर्क के पद पर तैनात राजेश कुमार को विभाग की ओर से अगले एक-दो दिनों में प्रमोशन का तोहफा मिलने वाला था, लेकिन उससे पहले ही वे भ्रष्टाचार के फेर में फंस गए।

नहर के पानी की मंजूरी के नाम पर मांगी थी रिश्वत

एसीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, (Hisar ACB Trap Case) राजगढ़-चंडीगढ़ हाईवे के (Rajgarh Chandigarh Highway Colony Water) पास एक कृषि भूमि पर कटी कॉलोनी में सिंचाई और नहरी पानी की व्यवस्था कराने के लिए शिकायतकर्ता से रुपयों की मांग की गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। विभाग ने पहले मामले का सत्यापन किया और फिर आरोपी को पकड़ने के लिए पुख्ता जाल बिछाया।

रंग लगे नोटों के साथ मौके पर दबोचे गए एआरसी

गुरुवार को योजना के तहत शिकायतकर्ता को केमिकल लगे 3 हजार रुपए देकर राजेश कुमार के पास भेजा गया। जैसे ही एआरसी राजेश ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, आसपास मौजूद एसीबी की टीम ने दबिश देकर उन्हें रंगे हाथ धर दबोचा। अधिकारियों ने मौके पर ही उनके पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली। हिसार एसीबी थाने में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PCA) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाई का दावा: रिश्वत नहीं, सरकारी रसीद की फीस ली थी

दूसरी ओर, इस पूरी कार्रवाई पर परिजनों ने सवाल खड़े किए हैं। अभिनेता यशपाल शर्मा (Yashpal Sharma Actor) के भाई घनश्याम शर्मा ने मीडिया से बातचीत में राजेश को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्होंने कोई रिश्वत नहीं मांगी थी। घनश्याम के मुताबिक, जो रकम ली गई थी वह चालान और नहरी पानी की आधिकारिक सरकारी फीस थी, जिसकी बाकायदा रसीद जारी की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिजनों को दफ्तर के अंदर तक नहीं जाने दिया गया और उनके भाई को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

3-4 दशक लंबे अभिनय करियर से जुड़ी पहचान

गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपी राजेश कुमार बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता यशपाल शर्मा के भाई हैं। हिसार के मध्यमवर्गीय परिवार में पले-बढ़े यशपाल शर्मा ने ‘लगान’, ‘गंगाजल’, ‘अपरहण’ और ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया है। बेहद संघर्षपूर्ण जीवन के बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से निकले यशपाल शर्मा का परिवार हिसार में ही निवास करता है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें– Suruchi Phogat Gold: एशियन रिकॉर्ड के साथ झज्जर की बेटी का कमाल! 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत ने जीता गोल्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed