September 26, 2026

CM Bhagwant Mann ने वादों को धरातल पर उतार रची विकास की नई इबारत

0
CM Bhagwant Mann ने वादों को धरातल पर उतार रची विकास की नई इबारत

CM Bhagwant Mann ने वादों को धरातल पर उतार रची विकास की नई इबारत

CM Bhagwant Mann : 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों का शंखनाद करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेतृत्व ने सरकार के रिपोर्ट कार्ड को प्रदेश में घर-घर पहुंचाने की मुहिम शुरू कर दी है। 2022 के चुनावों में आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता से खुशहाली, पारदर्शिता और लोक-कल्याण के वादे के साथ 10 प्रमुख ‘गारंटियां’ दी थीं। साढ़े चार साल के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान का दावा है कि उनकी सरकार ने इन गारंटियों पर ऐतिहासिक काम किया है और पंजाब को प्रगति की नई दिशा में अग्रसर किया है।

300 यूनिट तक मुफ्त बिजली

10 प्रमुख गारंटियों की जमीनी हकीकत पर नजर डालें तो सबसे पहले और आम जनता से जुड़ी गारंटी थी, 300 यूनिट मुफ्त बिजली। मान सरकार ने हर घर को 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली देने की गारंटी को पहले ही वर्ष में शत-प्रतिशत लागू किया। राज्य के लगभग 90% से अधिक परिवारों के बिजली बिल शून्य आ रहे हैं।

880 से अधिक आम आदमी क्लीनिक

दूसरी गारंटी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी है- राज्य में 880 से अधिक ‘आम आदमी क्लिनिक’ चालू हो चुके हैं। इसके साथ ही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का प्रावधान किया गया है।

स्कूल ऑफ एमिनेंस

आम आदमी पार्टी शिक्षा में सुधार के मुद्दे को अपने राष्ट्रीय एजेंडे में रखकर चुनाव में उतरी थी। दिल्ली के बाद पार्टी ने जब पंजाब में सरकार बनाई तो शिक्षा क्रांति की ओर मजबूती से कदम बढाया, जिसके नतीजे भी सकारात्मक रहे। आप ने पंजाब में शिक्षा क्रांति को भी अपना गारंटी में शामिल किया था। सरकारी स्कूलों को ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में बदला गया और शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा गया।

पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त रोजगार

रोजगार के जुड़ी अहम गारंटी को भी आप सरकार ने जिम्मेदारी की तरह लिया और इस पर काम करते हुए बिना रिश्वत और सिफारिश के युवाओं को 71,000 से अधिक सरकारी नौकरियां पूरी तरह मेरिट पर दी गईं। भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के अपने वादे के तहत, विजिलेंस और एंटी-करप्शन हेल्पलाइन के जरिए पारदर्शी व्यवस्था स्थापित की गई।

महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये सम्मान राशि का वादा पूरा

हाल ही में ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ को अंतिम रूप देकर इस बहुप्रतीक्षित गारंटी को धरातल पर उतारा जा रहा है। नहरी पानी की आपूर्ति खेतों की टेल तक पहुंचाई गई (लगभग 78% खेतों तक नहरी पानी पहुंचा) और दिन के समय निर्बाध बिजली सुनिश्चित की गई। नशा मुक्त पंजाब (प्रगति पर): नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए विशेष अभियान (ओपीएस) और ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ (एसएसएफ) जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए।

Patti Grain Godown News : चुसलेवड़ अनाज भंडार से उड़ रही सुंडी से ग्रामीण बेहाल, एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed