September 26, 2026

Rapido Viral Story: पिन लिया, हेलमेट पहनाया और बिना सवारी के ही बाइक लेकर रफूचक्कर हुआ ड्राइवर!

0
Rapido Viral Story: पिन लिया, हेलमेट पहनाया और बिना सवारी के ही बाइक लेकर रफूचक्कर हुआ ड्राइवर!

पिन लिया, हेलमेट पहनाया और बिना सवारी के ही बाइक लेकर रफूचक्कर हुआ ड्राइवर!

Rapido Viral Story: तकनीकी शहर बेंगलुरु से आए दिन कैब और बाइक एग्रीगेटर्स से जुड़े अतरंगी मामले सुनने को मिलते रहते हैं, लेकिन इस बार जो हुआ उसे सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। कल्पना कीजिए कि आपने रैपिडो पर बाइक बुक की (Rapido Bike Ride Bengaluru), चालक आपकी लोकेशन पर आया, आपने राइड का ओटीपी/पिन दर्ज कराया, सुरक्षा के लिए हेलमेट भी पहन लिया… और जैसे ही आप बाइक पर बैठने लगे, ड्राइवर आपको वहीं छोड़कर अकेला ही बाइक भगा ले गया!

ऐसा ही एक अनोखा और मजेदार वाकया बेंगलुरु की एक महिला यात्री के साथ घटा। महिला ने इस अजीबोगरीब वाकये का पूरा ब्योरा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ( Rapido Viral Story X Post) पर शेयर किया है। अपने पोस्ट के साथ उन्होंने सिर पर हेलमेट पहने अपनी एक तस्वीर और मोबाइल पर चल रही रैपिडो राइड का स्क्रीनशॉट भी संलग्न किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

10 मिनट तक चला ‘अदृश्य’ पैसेंजर का सफर

महिला के मुताबिक, रैपिडो ड्राइवर पिकअप लोकेशन पर ठीक समय पर पहुंच गया था। औपचारिकता पूरी करने के लिए महिला ने उसे राइड का पिन बताया और ड्राइवर ने ऐप में राइड स्टार्ट कर दी। (Rapido Driver Left Passenger) इसके बाद महिला ने सेफ्टी हेलमेट पहना और बाइक पर सवार होने ही वाली थीं कि अचानक ड्राइवर ने एक्सीलेटर घुमाया और आगे निकल गया।

हैरानी की बात यह रही कि ड्राइवर ने मुड़कर यह देखने की जहमत तक नहीं उठाई कि जिस सवारी को छोड़ने वह जा रहा है, वह पीछे बैठी भी है या नहीं। हद तो तब हो गई जब महिला अपने फोन पर देखती रहीं कि ड्राइवर लगातार 10 मिनट तक बाइक चलाता हुआ लोकेशन की तरफ बढ़ता रहा। महिला ने चुटकी लेते हुए लिखा कि कोई राइडर 10 मिनट तक यह कैसे भूल सकता है कि उसकी बाइक पर पीछे कोई बैठा ही नहीं है!

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, यूजर्स ने लिए मजे

इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूज़र्स की हंसी का ठिकाना नहीं रहा और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूज़र ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “लगता है ड्राइवर को महिला से भी ज्यादा कहीं पहुंचने की जल्दी थी।” (Rapido Unique Ride Story) वहीं एक अन्य यूज़र ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, “जब ड्राइवर को रास्ते में अपनी गलती का अहसास हुआ होगा, तो शर्म के मारे वापस लौटने की बजाय उसने सीधे हिमालय जाकर संन्यासी बनने का फैसला कर लिया होगा।”

दिलचस्प बात यह है कि इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई अन्य लोगों ने भी अपने साथ हुई ऐसी ही अजीब घटनाएं साझा कीं। एक शख्स ने बताया कि एक बार बाइक ड्राइवर उसका हेलमेट लेकर ही आगे निकल गया था और वह सोचता रह गया कि अब क्या करे। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि उसके साथ बाइक में नहीं, बल्कि ऑटो कैब में ऐसी घटना हो चुकी है। फिलहाल बेंगलुरु की यह ‘बिना पैसेंजर वाली राइड’ इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

यह भी पढ़ें– Fat Dogs Delhi Contest: दिल्ली के गोल-मटोल कुत्तों में मचा बवाल! शुरू हुआ ‘फैट डॉग्स ऑफ दिल्ली’ का अनोखा कॉन्टेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed