September 26, 2026

Bollywood News: TheVvan फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने पहले दिन कमाए 8 करोड़, ‘परम सुंदरी’ को छोड़ा पीछे

0
Bollywood News: TheVvan फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने पहले दिन कमाए 8 करोड़, 'परम सुंदरी' को छोड़ा पीछे

TheVvan फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने पहले दिन कमाए 8 करोड़

Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई थ्रिलर फिल्म ‘TheVvan: FORCE OF THE FOREST’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। शुक्रवार की सुबह सिनेमाघरों में बेहद सुस्त शुरुआत देखने को मिली थी, लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलता गया, दर्शकों की आवाजाही बढ़ती गई। तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर इस हॉरर-थ्रिलर ड्रामा ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.00 करोड़ रुपये का शुद्ध (Net) कलेक्शन किया, जिसके साथ ही यह सिद्धार्थ के करियर की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।

धीमी शुरुआत के बाद नाइट शो में पकड़ा जोर

फिल्म को देशभर के सिनेमाघरों में कुल 6,746 शो मिले। 2D हिंदी वर्जन में पहले दिन कुल 28.25 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। सुबह के शो में थिएटर्स में महज 12.23 फीसदी दर्शक ही मौजूद थे, लेकिन दोपहर होते-होते यह आंकड़ा 24.00 फीसदी और शाम को 26.08 फीसदी पर पहुंचा। सबसे ज्यादा हलचल रात के शो में देखने को मिली, जहां ऑक्यूपेंसी उछलकर 41.46 प्रतिशत हो गई। यह रुझान साफ दर्शाता है कि स्पॉट बुकिंग और वर्ड-ऑफ-माउथ का फिल्म को काफी फायदा मिला है।

मेट्रो शहरों में कैसा रहा प्रदर्शन?

फिल्म को सबसे शानदार प्रतिक्रिया मुंबई से मिली, जहां 491 शो के बीच कुल 33.8 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही और रात के शो में तो यह 43 प्रतिशत तक पहुंच गई। सबसे ज्यादा 783 शो वाले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कुल ऑक्यूपेंसी 28.3 प्रतिशत रही। वहीं अहमदाबाद में सुबह सिंगल डिजिट से शुरू होकर रात तक 28 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की करियर ओपनिंग रैंकिंग

8.00 करोड़ की कमाई (भारत ग्रॉस: 9.60 करोड़ रुपये) के साथ ‘द वन’ ने सिद्धार्थ की पुरानी हिट्स ‘परम सुंदरी’ (7.37 करोड़) और ‘मरजावां’ (7.03 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, यह उनकी सबसे बड़ी ओपनर ‘एक विलेन’ (16.70 करोड़), ‘ब्रदर्स’ (15.21 करोड़) और ‘थैंक गॉड’ (8.10 करोड़) के बाद चौथे स्थान पर रही है।

दीपक कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ऐसे तार्किक व्यक्ति की कहानी है जो गांव के प्रतिबंधित जंगल की मर्यादा तोड़ता है और एक देवी की अलौकिक शक्तियों के आमने-सामने आ खड़ा होता है। आलोचकों की तरफ से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन वीकेंड में इसके कलेक्शन में बढ़त की पूरी गुंजाइश दिख रही है।

यह भी पढ़ें– ‘महिलाओं को लेक्चर देना बंद करो’, पितृसत्तात्मक सोच पर भड़कीं कृति सेनन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed