September 26, 2026

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यशाला का समापन, एआई आधारित फिल्म ‘ट्रांजिशन’ और दो पुस्तकों का विमोचन

0

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। विश्वविद्यालय के अकादमिक ब्लॉक-4 स्थित सेमिनार हॉल में आयोजित समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कार्यशाला के दौरान तैयार की गई तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से अपनी रचनात्मकता एवं तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान डॉ. अलेखा सच्चिदानंद नायक द्वारा लिखित दो पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अपने संबोधन में व्यावहारिक मीडिया प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक संचार के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नई तकनीकों का समावेश महत्वपूर्ण है।

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यशाला का समापन, एआई आधारित फिल्म ‘ट्रांजिशन’ और दो पुस्तकों का विमोचन
Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यशाला का समापन, एआई आधारित फिल्म ‘ट्रांजिशन’ और दो पुस्तकों का विमोचन

उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस प्रकार की कार्यशालाओं को विद्यार्थियों के अकादमिक और व्यावसायिक विकास के लिए उपयोगी बताया।

समापन समारोह में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर की आकर्षक तस्वीरें प्रदर्शित कीं तथा 10 से अधिक लघु वीडियो का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त, सूचना समाज से बुद्धिमान समाज की ओर बढ़ते परिवर्तन को दर्शाने वाली एआई आधारित विशेष फिल्म ‘ट्रांजिशन (Transition)’ का भी प्रदर्शन किया गया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और आधुनिक मीडिया तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग को प्रदर्शित किया।

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यशाला का समापन, एआई आधारित फिल्म ‘ट्रांजिशन’ और दो पुस्तकों का विमोचन
Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यशाला का समापन, एआई आधारित फिल्म ‘ट्रांजिशन’ और दो पुस्तकों का विमोचन

कार्यक्रम में प्रो. प्रशांत कुमार ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्यों और विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक श्री प्रकाश, डॉ. सुरेंद्र और डॉ. नीरज करण सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। डॉ. नीरज कर्ण सिंह के समापन कार्यक्रम का संयोजन एवं मंच संचालन किया।

समारोह के दौरान डॉ. अलेखा सच्चिदानंद नायक द्वारा लिखित दो पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। इनमें ए. आर. पब्लिकेशन, दिल्ली से प्रकाशित ‘AI, Media and Human Values’ तथा विद्या पब्लिकेशन, भुवनेश्वर से प्रकाशित ओड़िया कविता संग्रह ‘Asmitara Akshyara’ शामिल हैं। इन पुस्तकों के माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मीडिया, मानवीय मूल्यों और साहित्यिक अभिव्यक्ति से जुड़े विषयों को सामने रखा गया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन सचिव डॉ. अलेखा सच्चिदानंद नायक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

यह भी देखें – हकेवि में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर पौधारोपण अभियान एवं जागरूकता रैली का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed