September 27, 2026

Sant Samagam Railway News: संत समागम के श्रद्धालुओं को रेलवे की बड़ी सौगात, भोड़वाल माजरी पर रुकेंगी 68 ट्रेनें

0
Sant Samagam Railway News: संत समागम के श्रद्धालुओं को रेलवे की बड़ी सौगात, भोड़वाल माजरी पर रुकेंगी 68 ट्रेनें

संत समागम के श्रद्धालुओं को रेलवे की बड़ी सौगात, भोड़वाल माजरी पर रुकेंगी 68 ट्रेनें

Sant Samagam Railway News: (मुनीश मुंडे) पानीपत जिले के भोड़वाल माजरी (Bhodwal Majri station train stoppage) में आयोजित होने जा रहे विशाल संत समागम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर कुल 68 ट्रेनों (Bhodwal Majri 68 trains halt) को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया है।

इन सभी गाड़ियों को स्टेशन पर 2-2 मिनट का ठहराव दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को आवाजाही में किसी तरह की असुविधा न हो। यह विशेष सुविधा 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी। इस कदम से जीटी रोड बेल्ट के साथ-साथ दूर-दराज के राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को सीधा समागम स्थल के पास उतरने का विकल्प मिल जाएगा।

करनाल से गुजरने वाली 34 गाड़ियाँ भी शामिल, यात्रियों को सीधा फायदा

अस्थायी ठहराव वाली 68 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में करनाल होकर गुजरने वाली 34 गाड़ियाँ शामिल हैं। इनमें से 17 ट्रेनें करनाल से दिल्ली की तरफ जाते समय और 17 ट्रेनें दिल्ली से करनाल की ओर आते समय भोड़वाल माजरी में रुकेंगी।

पहले यात्रियों को समागम में भाग लेने के लिए पानीपत या समालखा स्टेशन पर उतरकर बस या ऑटो का सहारा लेना पड़ता था। (Sant Samagam Panipat news)  अब ट्रेन के सीधे ठहराव से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि बुजुर्ग और बच्चों के साथ सफर कर रहे श्रद्धालुओं का सफर भी काफी आरामदायक हो जाएगा।

लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का भी स्टॉपेज, वंदे भारत और शताब्दी को छूट नहीं

करनाल रेलखंड के अलावा उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों और बड़े शहरों को जोड़ने वाली 34 लंबी दूरी (Panipat Samalkha train list) की ट्रेनों को भी इस सूची में रखा गया है। हालांकि, ट्रेनों के समय-सारिणी संचालन को बनाए रखने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस, नई दिल्ली-कालका शताब्दी और शिव शक्ति जैसी हाई-स्पीड ट्रेनों का ठहराव भोड़वाल माजरी में नहीं किया गया है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्रीमियम ट्रेनों के अनियोजित स्टॉपेज से पूरे रेल सेक्शन का टाइम-टेबल प्रभावित होने का खतरा रहता है। इसलिए ये ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूलिंग के अनुसार ही चलेंगी।

जीआरपी और आरपीएफ की मुस्तैदी, स्टेशन पर रेलवे प्रबंधन की पैनी नजर

संत समागम के दिनों में भोड़वाल माजरी स्टेशन पर अप्रत्याशित भीड़ जुटने के आसार हैं। इसे ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म्स पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।

करनाल स्टेशन अधीक्षक संजय सक्सेना ने पुष्टि करते हुए बताया कि चिन्हित 68 ट्रेनों का 2 मिनट का ठहराव 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। स्टेशन पर अतिरिक्त काउंटर, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण स्वयं वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में आज भारी बारिश का अलर्ट, अंबाला-करनाल समेत 7 जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed