September 27, 2026

Sonipat News: रामपाल के सतलोक आश्रम में 11 साल के बच्चे से कुकर्म, आरोपी सेवादार गिरफ्तार

0
Sonipat News: रामपाल के सतलोक आश्रम में 11 साल के बच्चे से कुकर्म, आरोपी सेवादार गिरफ्तार

रामपाल के सतलोक आश्रम में 11 साल के बच्चे से कुकर्म, आरोपी सेवादार गिरफ्तार

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बरोदा (Baroda police station Sonipat) थाना क्षेत्र के धनाना गांव स्थित संत रामपाल (Rampal Ashram news) के सतलोक आश्रम (Satlok Ashram Dhanana Sonipat) में उत्तर प्रदेश से सेवादार के रूप में आए एक परिवार के 11 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म का गंभीर आरोप लगा है। वारदात को अंजाम देने वाला शख्स भी आश्रम में ही सेवादार के तौर पर आया हुआ था।

घटना 23 सितंबर की बताई जा रही है। मामले का खुलासा तब हुआ जब आश्रम के ही किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चे व उसके पिता को अपनी सुरक्षा में ले लिया।

CWC की पहल पर दर्ज हुई FIR, PGI खानपुर में कराया गया भर्ती

घटना के बाद मामला बाल कल्याण समिति (Sonipat POCSO case) के संज्ञान में आया। शुरुआत में कानूनी औपचारिकताओं के डर से पीड़ित बच्चे के पिता ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराने में झिझक दिखाई। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए CWC चेयरमैन अनीता शर्मा की शिकायत पर 24 सितंबर को बरोदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद बच्चे को परामर्श के लिए खानपुर कलां स्थित ‘सपना बाल कुंज’ ले जाया गया, जहां विशेषज्ञों की टीम ने उसकी काउंसलिंग की। बाद में बच्चे को डॉक्टरी जांच और इलाज के लिए PGI खानपुर में भर्ती कराया गया।

आरोपी सेवादार 14 दिन की जेल में, आश्रम प्रबंधन ने साधी चुप्पी

डीसीपी जितेंद्र गहलावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी सेवादार की पहचान सोनीपत के कासंडा गांव निवासी सचिन के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

दूसरी ओर, इस पूरे घटनाक्रम पर सतलोक आश्रम प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आश्रम में मीडिया समन्वय का काम देखने वाले प्रतिनिधियों और प्रबंधन से संपर्क साधने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। फिलहाल CWC और पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं और आश्रम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में आज भारी बारिश का अलर्ट, अंबाला-करनाल समेत 7 जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *