Australian Tourist Viral News: विदेशी सैलानी ने तोड़ी पश्चिमी धारणा, कहा- भारत की विविधता का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं
विदेशी सैलानी ने तोड़ी पश्चिमी धारणा, कहा- भारत की विविधता का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं
Australian Tourist Viral News: पश्चिमी देशों में अक्सर भारत को लेकर एक बनी-बनाई धारणा (स्टीरियोटाइप) हावी रहती है, जहां पूरे देश को एक ही रंग-रूप या संस्कृति के चश्मे से देखा जाता है। लेकिन भारत की जमीन पर कदम रखते ही यह भ्रम कैसे टूटता है, इसका जीता-जागता उदाहरण एक ऑस्ट्रेलियाई यात्री ने पेश किया है। भारत भ्रमण पर आए ट्रैवलर लुईस पुलमैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (@lewispullman_) पर एक वीडियो साझा (Lewis Pullman Instagram Video) कर देश की अविश्वसनीय विविधता पर अपनी हैरानी और खुशी जाहिर की है।
हिमाचल प्रदेश की वादियों से बनाए गए इस वीडियो में लुईस ने बहुत ही बेबाकी से पश्चिमी दुनिया को नसीहत दी कि वे भारत को एक ही तराजू में तोलना बंद करें। उन्होंने कहा, “दोस्तो, मैं तुम्हें बता रहा हूं, तुम सब भारत को नजरअंदाज कर रहे हो। पश्चिम में हम भारत को एक सिंगल ब्रांड या एक ही छतरी के नीचे मान लेते हैं, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है।”
रेगिस्तान में ऊंट की सवारी, हिमालय में पैराग्लाइडिंग और कश्मीर की स्कीइंग: एक ही देश में सबकुछ
अपने अब तक के यात्रा अनुभवों का ब्योरा देते हुए लुईस ने बताया कि महज एक महीने पहले वे राजस्थान के तपते रेगिस्तानों में ऊंटों की सवारी कर रहे थे। वहीं, आज वे हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों में दलाई लामा के निवास स्थल (Western Stereotype India Diversity) के ठीक पास मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले ढाई हफ्तों से हिमाचल में पैराग्लाइडिंग सीख रहे हैं, जिसका खर्च ऑस्ट्रेलिया की तुलना में पांच गुना कम है।
लुईस ने आगे कहा कि अगर वे यहां से महज 10 घंटे की दूरी तय करते हैं, तो कश्मीर पहुंच जाते हैं, जहां दुनिया की सबसे बेहतरीन स्कीइंग का लुत्फ उठाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आने वाले हफ्तों में वे पूर्वोत्तर भारत के राज्यों (Seven Sisters) का रुख करने वाले हैं, जिनकी अलग अनूठी सांस्कृतिक पहचान है।
“पंजाब, राजस्थान से अलग है और हिमाचल पंजाब से”—सोशल मीडिया पर वायरल हुई बात
पश्चिमी मीडिया में भारत की एकतरफा छवि दिखाए जाने की आलोचना करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक ने जोर देकर कहा कि भारत का हर राज्य अपने आप में एक स्वतंत्र देश या इकाई जैसा महसूस होता है। (Australian Traveler India Tour) पंजाब की संस्कृति और खान-पान राजस्थान से पूरी तरह जुदा है, तो हिमाचल प्रदेश का माहौल पंजाब से बिल्कुल अलग है। उन्होंने दुनिया भर के पर्यटकों को सलाह दी, “यहां खुद आकर देखो, मैं शर्त लगाता हूं कि तुम निराश होकर वापस नहीं लौटोगे।”
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर लुईस पुलमैन का यह वीडियो सामने आते ही भारतीय यूज़र्स ने इस पर दिल खोलकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों का कहना है कि विदेशी सैलानी अब भारत की असली आत्मा और इसकी विविधता को समझने लगे हैं। (Himachal Paragliding Foreign Tourist) एक यूज़र ने लिखा कि “भारत कोई एक देश नहीं, बल्कि खुद में पूरा महाद्वीप है।” फिलहाल, लुईस का यह वीडियो हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें– Gen Z Employee Viral Story: CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, Gen Z कर्मचारी ने 50% हिस्सेदारी मांगकर बंद की बोलती
