October 1, 2026

अमृतसर एयरपोर्ट पर पंजाब की विरासत का रंग, यात्री देख सकेंगे कला और खरीद सकेंगे हस्तशिल्प

0
अमृतसर एयरपोर्ट पर पंजाब की विरासत का रंग, यात्री देख सकेंगे कला और खरीद सकेंगे हस्तशिल्प

अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखेगी पंजाब की विरास

Amritsar Airport: अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों को अब पंजाब की कला और सांस्कृतिक विरासत की झलक एयरपोर्ट के भीतर ही देखने को मिलेगी। देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को पंजाब की स्थानीय पहचान से जोड़ने के लिए आगमन क्षेत्र में स्थानीय कला को प्रदर्शित किया गया है। यात्रियों के सामान लेने वाले अराइवल बेल्ट एरिया को स्थानीय कला के प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है। इससे एयरपोर्ट पर पहुंचते ही यात्रियों को पंजाब की पारंपरिक कला और सांस्कृतिक पहचान से परिचित होने का अवसर मिल रहा है।

एयरपोर्ट के प्रस्थान क्षेत्र में भी यात्रियों के लिए खास व्यवस्था की गई है। डिपार्चर एसएचए में हस्तशिल्प की दुकान स्थापित की गई है, जहां पंजाब की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प से जुड़ी वस्तुएं प्रदर्शित की जा रही हैं। प्रस्थान करने वाले यात्री इन वस्तुओं को देख सकते हैं और अपनी पसंद के स्थानीय हस्तशिल्प को खरीदकर अपने साथ ले जा सकते हैं। इससे पंजाब की पारंपरिक कारीगरी यात्रियों के जरिए दूसरे शहरों और देशों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

 

 

कला के साथ यादें भी जोड़ रहे यात्री

एयरपोर्ट पर प्रदर्शित स्थानीय कला यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बन रही है। देश-विदेश से आने वाले यात्री पंजाब की विरासत से जुड़ी जानकारी लेने के साथ यहां सेल्फी लेकर अपनी यात्रा की यादों को भी संजो रहे हैं। अमृतसर आने वाले यात्रियों के लिए यह अनुभव एयरपोर्ट से ही पंजाब की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ने का मौका दे रहा है। वहीं, प्रस्थान के समय हस्तशिल्प खरीदने की सुविधा उन्हें पंजाब की कला को अपने साथ ले जाने का विकल्प भी देती है।

एयरपोर्ट प्रबंधन की इस पहल का उद्देश्य यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ पंजाब की स्थानीय कला और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक स्तर पर पहुंचाना है। अमृतसर एयरपोर्ट पर हर दिन देश और विदेश से यात्री पहुंचते हैं, ऐसे में यहां कला और हस्तशिल्प का प्रदर्शन पंजाब की पारंपरिक पहचान को बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है। इस पहल के जरिए यात्रियों को पंजाब की कला और संस्कृति से परिचित कराने के साथ स्थानीय हस्तशिल्प को भी मंच मिल रहा है। आगमन पर कला का प्रदर्शन और प्रस्थान क्षेत्र में हस्तशिल्प की दुकान यात्रियों को पंजाब की विरासत को देखने, समझने और अपने साथ ले जाने का अवसर दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed