October 1, 2026

Hisar CET Protest CJP: हिसार CET विवाद- युवाओं के समर्थन में उतरे CJP नेता और प्रवक्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया, मचा बवाल

0
Hisar CET Protest CJP: हिसार CET विवाद- युवाओं के समर्थन में उतरे CJP नेता और प्रवक्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया, मचा बवाल

हिसार CET विवाद- युवाओं के समर्थन में उतरे CJP नेता और प्रवक्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया, मचा बवाल

Hisar CET Protest CJP: हरियाणा के हिसार में पिछले 11 दिनों से धरने पर बैठे सीईटी (CET) पास युवाओं का आंदोलन अब तूल पकड़ता जा रहा है। युवा सीएम नायब सिंह सैनी से लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े हैं और मौखिक बातों पर धरना खत्म करने को तैयार नहीं हैं।

इसी बीच, इन युवाओं के समर्थन में उतरे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (Cockroach Janata Party Haryana) के नेताओं पर पुलिस की सख्ती ने मामले को और गर्मा दिया है। झज्जर पुलिस ने बुधवार देर रात CJP के कई प्रमुख नेताओं (Abhita Dwija Chechi Detained) को उनके घरों से हिरासत में ले लिया था, जिन्हें गुरुवार दोपहर को रिहा किया गया।

घर में घुसी पुलिस, खाना खा रहे नेता को उठाया: संजू गुलिया

झज्जर के बादली गांव निवासी CJP नेता संदीप गुलिया की पत्नी संजू ने पुलिस कार्रवाई का कच्चा चिट्ठा खोलते हुए एक वीडियो जारी किया है। संजू ने रोते हुए और बेहद गुस्से में बताया कि बुधवार रात करीब 8 बजे 10 से 12 पुलिसकर्मी अचानक उनके घर आ धमके। उस वक्त उनके पति खाना खा रहे थे। पुलिस ने बिना कोई वारंट या लिखित कागजात दिखाए उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया।

संजू ने सवाल उठाया, “हमने 28 सितंबर को डीसी ऑफिस जाकर एचकेआरएन (HKRN) भर्तियों और युवाओं के भविष्य को लेकर ज्ञापन सौंपा था। क्या सरकार के खिलाफ आवाज उठाना या युवाओं का समर्थन करना गुनाह है? पुलिसकर्मी तरह-तरह के डराने वाले सवाल पूछ रहे थे कि आप किस टीम से जुड़े हैं?” उन्होंने दोटूक कहा कि पुलिस के इस दबाव से वे डरने वाली नहीं हैं और बच्चों के हक की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

थाने पहुंचीं प्रदेश प्रवक्ता अभिता को भी किया गया डिटेन

संदीप गुलिया की गिरफ्तारी और बादली गांव से दो अन्य साथियों को उठाए जाने की खबर मिलते ही CJP की प्रदेश प्रवक्ता अभिता द्विजा चेची झज्जर थाने पहुंच गईं।

थाने के बाहर और भीतर के उनके कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह एसएचओ से तीखे सवाल करती नजर आ रही हैं। अभिता का कहना था कि जब उन्होंने पुलिस से इस तरह आधी रात को उठाने के कानूनी दस्तावेज या प्रिवेंटिव डिटेंशन ऑर्डर मांगे, तो पुलिस अधिकारियों ने सिर्फ ‘इंटेलिजेंस रिपोर्ट’ का हवाला देकर बात टाल दी। थाने में तीखी नोकझोंक के बाद पुलिस ने अभिता को भी हिरासत में ले लिया था, जिन्हें बाद में गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे छोड़ा गया।

CJP राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सांगवान बोले— राज्य में चल रहा है ‘जंगल राज’

पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और अध्यक्ष सुधीर सांगवान ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर करारा हमला बोला है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि हरियाणा पुलिस ने बिना किसी ठोस आधार, बिना किसी नोटिस और बिना किसी लिखित आदेश के राज्यभर में CJP के वॉलंटियर्स को उठाया है।

सुधीर सांगवान ने कहा, ” CET छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और हमारी पार्टी ने 14 जिलों में डीसी को ज्ञापन देकर उनका समर्थन किया है। लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस ने तानाशाही दिखाते हुए घरों में घुसकर आतंक फैलाया। बादली में संदीप के घर की अकेली महिला को अंदर बंद कर दिया गया। अगर आपके पास कोई कानूनी एफआईआर या प्रिवेंटिव ऑर्डर है, तो सार्वजनिक कीजिए। यह सरासर जंगल राज है, जनता इस ज्यादती का पूरा हिसाब लेगी।”

यह भी पढ़ें– Haryana Milk Strike: हरियाणा में दूध की सप्लाई बंद! 100 रुपये प्रति लीटर की मांग पर अड़े किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed