October 2, 2026

Dada Viral Video: 93 साल के दादाजी ने शादी के किस्से पर कसा तंज, दादी का रिएक्शन देख हंसी रोक पाना मुश्किल!

0
Dada Viral Video: 93 साल के दादाजी ने शादी के किस्से पर कसा तंज, दादी का रिएक्शन देख हंसी रोक पाना मुश्किल!

93 साल के दादाजी ने शादी के किस्से पर कसा तंज, दादी का रिएक्शन देख हंसी रोक पाना मुश्किल!

Dada Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जो बिना किसी दिखावे के सीधे दिल को छू लेते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर 93 साल के एक दादाजी और उनकी जीवनसंगिनी का एक बेहद क्यूट और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उम्र के इस आखिरी पड़ाव में भी दोनों के बीच वही बचपना, प्यार और तकरार नजर आ रही है, जो किसी भी रिश्ते को जिंदगी भर तरोताजा बनाए रखती है।

वायरल वीडियो में पोते के एक मासूम से सवाल पर दादाजी ने अपनी शादी का ऐसा किस्सा सुनाया कि पास ही बिस्तर पर लेटीं दादी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

पोते ने पूछा शादी का किस्सा, दादाजी ने खोल दिए पुराने ‘राज’

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @Savagegrandad नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में पोता अपने 93 वर्षीय दादाजी से पूछता है— “दादाजी, क्या आपको याद है जब आप दादी को देखने गए थे?” इस पर दादाजी ने बिना किसी झिझक के बड़ा ही बेबाक जवाब दिया। उन्होंने कहा, “अरे नहीं भाई! अगर हम खुद देखने जाते, तो इनको पहली नजर में ही रिजेक्ट कर देते।”

दादाजी का इतना कहना था कि वहां माहौल हंसी-ठहाकों में बदल गया। लेकिन पास ही लेटीं दादीजी, जो थोड़ी अस्वस्थ नजर आ रही थीं, दादाजी की यह बात सुनते ही भड़क गईं। उन्होंने तुरंत नाराजगी जताते हुए अपनी देसी भाषा में कहा— “मुंह न देखें इनका!”

‘7 लड़कियां कर चुका था रिजेक्ट’, दादी के रिएक्शन ने जीती महफिल

बात यहीं खत्म नहीं हुई। दादाजी अपने मजाक को आगे बढ़ाते हुए बोले कि वे शादी से पहले 7 लड़कियों को रिजेक्ट कर चुके थे— कोई छोटी थी, कोई नाटी, तो कोई उम्र में बड़ी। उन्होंने आगे बताया कि असल में दादी को देखने वे खुद नहीं गए थे, बल्कि उनके माता-पिता, बहन और भाभी गए थे और उन्हीं लोगों ने रिश्ता तय किया था।

दादाजी का यह ‘सर्कैज्म’ और दादी का तीखा जवाब लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में दोनों के बीच की यह नोकझोंक इतनी स्वाभाविक और मासूम है कि इसे देखकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाए।

यूजर्स बोले- ‘दादा रॉक, पब्लिक शॉक’, याद आ गए अपने बुजुर्ग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CP (@savagegrandad)

सोशल मीडिया पर यह वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया और लोग इस पर जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा— “दादा रॉक, पब्लिक शॉक!” वहीं कई लोग दादी के डायलाॉग “मुंह न देखें इनका” को कमेंट सेक्शन में लिखकर ठहाके लगा रहे हैं।

इस प्यारे वीडियो ने कई लोगों को भावुक भी कर दिया। देर रात वीडियो देख रहे एक यूजर ने कमेंट किया कि इसे देखकर उसे अपने दादा-दादी की बहुत याद आ रही है। कुल मिलाकर, उम्र के इस मोड़ पर भी दादा-दादी का यह खट्टा-मीठा रिश्ता इंटरनेट पर हर किसी का दिल जीत रहा है।

यह भी पढ़ें– Student Shayari Viral: ‘छोड़ो यार आगे की लाइन भूल गया!’ स्कूली बच्चे का शायराना अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed