Narnaul: जब तक सरकार नही झुकेगी, तब तक स्वर्ण समाज अपने हकों की लड़ाई लडेगा
Narnaul: स्वर्ण समाज एकता मंच जिला महेन्द्रगढ़ की एक अहम् बैठक का आयोजन श्री गौड़ ब्राह्मण सभा मौहल्ला चौधरीयान नारनौल में शुक्रवार को किया गया, जिसकी अध्यक्षता के लिए सर्व सम्मति से राकेश महता एडवोकेट के नाम का अनुमोदन किया गया।
सर्व प्रथम महात्मा गॉंधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांसुमन अर्पित कर गायत्री मंत्र से बैठक का आगाज किया गया। बैठक का मंच संचालन खेमचन्द शर्मा ने किया। कोर कमेटी सदस्य राजेश शर्मा व महेन्द्र कौशिक ने सभी स्वर्ण समाज के प्रधानों व स्वर्ण समाज के एकता मंच के संरक्षक मण्डल का परिचय करवाया।
हेमंत शर्मा एडवोकेट व गोबिंद शर्मा एडवोकेट के द्वारा स्वर्ण समाज द्वारा किए जा रहे कार्यो से अवगत कराया गया। राकेश महता एडवोकेट प्रधान गौड़ ब्राह्मण सभा ने संक्षेप मे UGC, SCST एक्ट व जातीगत आरक्षण पर अपना स्पष्टीकरण दिया व इसमे संशोधन करने बारे विस्तार से बताया एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम से उपायुक्त के माध्यम से देने के लिए कहा, जिस पर सभी की सहमति 15 अक्टूबर की बनी।
स्वर्ण समाज एकता मंच जिला महेन्द्रगढ़ की एक अहम् बैठक का आयोजन श्री गौड़ ब्राह्मण सभा मौहल्ला चौधरीयान नारनौल में शुक्रवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता के लिए सर्व सम्मति से श्री राकेश महता एडवोकेट के नाम का अनुमोदन किया गया। सर्व प्रथम महात्मा गॉंधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांसुमन अर्पित कर गायत्री मंत्र से बैठक का आगाज किया गया। बैठक का मंच संचालन खेमचन्द शर्मा ने किया।
कोर कमेटी सदस्य राजेश शर्मा व महेन्द्र कौशिक ने सभी स्वर्ण समाज के प्रधानों व स्वर्ण समाज के एकता मंच के संरक्षक मण्डल का परिचय करवाया। हेमंत शर्मा एडवोकेट व गोबिंद शर्मा एडवोकेट के द्वारा स्वर्ण समाज द्वारा किए जा रहे कार्यो से अवगत कराया गया। राकेश महता एडवोकेट प्रधान गौड़ ब्राह्मण सभा ने संक्षेप मे UGC, SCST एक्ट व जातीगत आरक्षण पर अपना स्पष्टीकरण दिया व इसमे संशोधन करने बारे विस्तार से बताया एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम से उपायुक्त के माध्यम से देने के लिए कहा, जिस पर सभी की सहमति 15 अक्टूबर वीरवार की बनी, जो गौड़ ब्राह्मण सभा से 10 बजे शुरू होगा और आजाद चौक, पुल बाजार, महावीर चौक होते हुए लघु सचिवालय तक जाएगा।महेन्द्रगढ़ के आन्दोलन व प्रदर्शन संयोजक खेमचन्द शर्मा को बनाया गया।
अग्रवाल सभा प्रधान प्रेमचन्द गुप्ता एडवोकेट ने कहां की हमारा प्रदर्शन सभ्य व शालीनता से होना चाहिए। आमजन को कोई भी परेशानी व बाधा नही होनी चाहिए। राजपूत सभा प्रधान दिनेश सांखला राजपूत ने कहा की ज्ञापन के बाद भी प्रदर्शन और आन्दोलन पूर्ण रुप से जारी रहेगा। जब तक सरकार नही झुकेगी। स्वर्ण समाज तब तक आखिरी सांस तक अपने हकों की लड़ाई लडेगा। पंजाबी सभा से धर्म चन्द छाबडा प्रधान सनातन धर्म सभा ने कहां कि हरियाणा के पंजाबी समाज ने हमेशा सत्य का साथ दिया है और आज जिस तरह वर्तमान सरकार ने स्वर्ण समाज का गला घोटने का काम किया है वह गलत है। सरदार बलदेव सिहं चहल व सरदार गुरमेल सिहं ने कहां कि सरकार को बनाने मे स्वर्ण समाज ने अग्रणी भूमिका निभाई थी, लेकिन सरकार ने स्वर्ण समाज को आज धरातल से भी नीचे दबाने का काम किया है। उन्होंने कहां कि सिख समाज ने हमेशा देश के लिए बलिदान दिए है।
अखिल भारतीय उद्योगत व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह सरकार काले कानून लागू करके देश में गृह युद्ध कराने का प्रयास कर रही है। अगर इन काले कानून का विरोध नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियां तबाह हो जाएगी। नारी शक्ति से सरोज बाला शर्मा व मधु चौहान कटकई ने कहाँ की भाजपा को दो सीटो से आज सता मे लाने मे स्वर्ण समाज ने अपना तन, मन, धन लगाया, लेकिन भाजपा ने सता संभालते ही सबसे पहले पंजाबी नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, भैरो सिहं शेखावत के परिवार सहित स्वर्ण समाज के शीर्ष नेतृत्व को ही साईड लगा दिया। संदीप नूनीवाल ने कहां की भाजपा पार्टी व कांग्रेस पार्टी ने स्वर्ण समाज को अपने वोट बैंक के लिए गृत मे डालने का कार्य किया है। हेमंत मुनि ने कहां कि कुछ पद लोभी लालची नेताओ ने अपने स्वर्ण समाज के वरिष्ठ नेताओं, जिन्होंने अपना सारा जीवन पार्टी को समर्पित किया। सबसे पहले उनको पार्टी से बाहर किया ताकी उनकी मनमानी मे कोई अड़गा ना डाल दे। दलजीत शास्त्री ने कहा की हमे संगठित होकर यह लडाई लड़नी है। स्वर्ण समाज के काफी लोगो ने बैठक को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार ठेकेदार, डाॅ धीरज शर्मा, राजेश चौधरी, श्याम सुन्दर SHO, राजकुमार चौधरी एडवोकेट, अमित पांडे, रमेश जिन्दल, गौरी शंकर, दीपक बौहरा, गोपाल कृष्ण शांडिल्य, सुमित अग्रवाल, नवीन पाराशर, सुनील बंसल, सुरेश कुमार राजपूत, आनंद जोशी, रविदत शर्मा एडवोकेट, मलखान सिहं, उमाशंकर चौबे, प्रवीण, संजय कुमार शर्मा जयपुर सहित सैकड़ों की संख्या में स्वर्ण समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
जो गौड़ ब्राह्मण सभा से 10 बजे शुरू होगा और आजाद चौक, पुल बाजार, महावीर चौक होते हुए लघु सचिवालय तक जाएगा। महेन्द्रगढ़ के आन्दोलन व प्रदर्शन संयोजक खेमचन्द शर्मा को बनाया गया।
अग्रवाल सभा प्रधान प्रेमचन्द गुप्ता एडवोकेट ने कहां हमारा प्रदर्शन सभ्य व शालीनता से होना चाहिए। आमजन को कोई भी परेशानी व बाधा नही होनी चाहिए।
राजपूत सभा प्रधान दिनेश सांखला राजपूत ने कहा ज्ञापन के बाद भी प्रदर्शन और आन्दोलन पूर्ण रुप से जारी रहेगा। जब तक सरकार नही झुकेगी। स्वर्ण समाज तब तक आखिरी सांस तक अपने हकों की लड़ाई लडेगा।
पंजाबी सभा से धर्म चन्द छाबडा प्रधान सनातन धर्म सभा ने कहां कि हरियाणा के पंजाबी समाज ने हमेशा सत्य का साथ दिया है और आज जिस तरह वर्तमान सरकार ने स्वर्ण समाज का गला घोटने का काम किया है, वह गलत है।
सरदार बलदेव सिहं चहल व सरदार गुरमेल सिहं ने कहां कि सरकार को बनाने मे स्वर्ण समाज ने अग्रणी भूमिका निभाई थी, लेकिन सरकार ने स्वर्ण समाज को आज धरातल से भी नीचे दबाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सिख समाज ने हमेशा देश के लिए बलिदान दिए है।
अखिल भारतीय उद्योगत व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह सरकार काले कानून लागू करके देश में गृह युद्ध कराने का प्रयास कर रही है। अगर इन काले कानून का विरोध नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियां तबाह हो जाएगी।
नारी शक्ति से सरोज बाला शर्मा व मधु चौहान कटकई ने कहाँ की भाजपा को दो सीटो से आज सता मे लाने मे स्वर्ण समाज ने अपना तन, मन, धन लगाया, लेकिन भाजपा ने सता संभालते ही सबसे पहले पंजाबी नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, भैरो सिहं शेखावत के परिवार सहित स्वर्ण समाज के शीर्ष नेतृत्व को ही साईड लगा दिया।
संदीप नूनीवाल ने कहा भाजपा पार्टी व कांग्रेस पार्टी ने स्वर्ण समाज को अपने वोट बैंक के लिए गृत मे डालने का कार्य किया है। हेमंत मुनि ने कहा कि कुछ पद लोभी लालची नेताओ ने अपने स्वर्ण समाज के वरिष्ठ नेताओं, जिन्होंने अपना सारा जीवन पार्टी को समर्पित किया। सबसे पहले उनको पार्टी से बाहर किया ताकी उनकी मनमानी मे कोई अड़गा ना डाल दे।
दलजीत शास्त्री ने कहा हमे संगठित होकर यह लडाई लड़नी है। स्वर्ण समाज के काफी लोगो ने बैठक को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार ठेकेदार, डाॅ धीरज शर्मा, राजेश चौधरी, श्याम सुन्दर, राजकुमार चौधरी एडवोकेट, अमित पांडे, रमेश जिन्दल, गौरी शंकर, दीपक बौहरा, गोपाल कृष्ण शांडिल्य, सुमित अग्रवाल, नवीन पाराशर, सुनील बंसल, सुरेश कुमार राजपूत, आनंद जोशी, रविदत शर्मा एडवोकेट, मलखान सिहं, उमाशंकर चौबे, प्रवीण, संजय कुमार शर्मा जयपुर सहित सैकड़ों की संख्या में स्वर्ण समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
यह भी देखें 93 साल के दादाजी ने शादी के किस्से पर कसा तंज, दादी का रिएक्शन देख हंसी रोक पाना मुश्किल!
