October 2, 2026

Nangal Chaudhary : किन्नरों के दो गुटों में झड़प, फायरिंग के आरोप, पुलिस ने किया इंकार

0
Nangal Chaudhary : किन्नरों के दो गुटों में झड़प, फायरिंग के आरोप, पुलिस ने किया इंकार

झूठी शिकायतों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा दूसरा किन्नर गुट

Nangal Chaudhary : (विजय यादव) छापड़ा बीबीपुर में बधाई मांगने को लेकर दो किन्नर गुट में मारपीट व फायरिंग होने की शिकायत नांगल चौधरी थाने में दर्ज कराई गई थी।

 

मामले की जांच करने के लिए पुलिस ने नांगल पीपा व छापड़ा बीबीपुर के ग्रामीणों ने पूछताछ की। जिन्होंने शिकायतकर्ता किन्नरों के आरोपों को खारिज कर दिया। जांच रिपार्ट को डीएसपी कार्यालय में भेज दिया गया, जहां दोनों पक्षों को सोमवार सुबह तलब किया गया है।

 

शिकायतकर्ता महक किन्नर के अनुसार वह अपने साथियों के साथ गांव में बधाई मांगने गई थीं। इसी दौरान अन्य किन्नरों का एक अन्य दल वहां पहुंचा। जिन्होंने लाठी, डंडा व पिस्तोल की मदद से जानलेवा हमला किया है।

 

शिकायत में नामजद किन्नरों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है। शिकायत मिलने के बाद नांगल चौधरी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के लिए मौके पर पहुंचकर जांच की।

 

पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की और विवाद के दौरान मौके पर मौजूद परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पहले कुछ किन्नर गांव में बधाई मांगने आए थे और उनके जाने के बाद किन्नरों की दूसरी टीम गांव में पहुंची थी।

 

ग्रामीणों के अनुसार दोनों टीमों के बीच किसी प्रकार का झगड़ा या फायरिंग की घटना नहीं हुई। ग्रामीणों ने शिकायत में लगाए गए हमले के आरोपों को भी गलत बताया।

 

देर शाम मूफली किन्नर गुट ने भी थाने में शिकायत देकर मामले की निश्पक्ष जांच करने तथा झूठी शिकायतों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

 

मारपीट व फायरिंग के आरोप निराधार

इस संदर्भ में थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि बीती देर शाम महक किन्नर गुट में मारपीट व अन्य संगीन आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सभी आरोप निराधार साबित हुए हैं, रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

 

 

यह भी देखें – नसीबपुर के सेवा ओल्ड होम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस, बुजुर्गों को किया गया सम्मानित 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed