Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Airplane Luggage Rules: सफर के दौरान भूलकर भी चेक-इन बैग में न रखें पावर बैंक, जान लें एविएशन गाइडलाइंस

Airplane Luggage Rules: सफर के दौरान भूलकर भी चेक-इन बैग में न रखें पावर बैंक, जान लें एविएशन गाइडलाइंस

सफर के दौरान भूलकर भी चेक-इन बैग में न रखें पावर बैंक, जान लें एविएशन गाइडलाइंस

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Airplane Luggage Rules: अगर आप भी हवाई सफर के दौरान अपने केबिन बैग में पावर बैंक डालकर बेफिक्र हो जाते हैं, तो हाल ही में सामने आई यह घटना आपकी आंखें खोलने के लिए काफी है। 24 जुलाई को चीन की ‘चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस’ की एक फ्लाइट में उस वक्त यात्रियों की सांसें अटक गईं, जब लैंडिंग के ठीक बाद ओवरहेड लगेज कंपार्टमेंट से अचानक आग की तेज लपटें निकलने लगीं। गनीमत यह रही कि क्रू मेंबर्स ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पा लिया, वरना बीच हवा में या रनवे पर एक बड़ा विमान हादसा घट सकता था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस खौफनाक वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही एक यात्री अपना सामान निकालने के लिए सिर के ऊपर बना लगेज कंपार्टमेंट खोलता है, अंदर से काले धुएं का गुबार और आग की लपटें बाहर आती हैं। अफ़रा-तफ़री के माहौल के बीच केबिन क्रू ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से स्थिति को संभाला। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आग कंपार्टमेंट में रखे एक बैग के भीतर मौजूद पावर बैंक से शुरू हुई थी।

विज्ञापन

क्यों फटते हैं पावर बैंक? समझें ‘थर्मल रनअवे’ की इनसाइड साइंस

एविएशन और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पावर बैंक में अचानक इस तरह आग लगने या फटने के पीछे मुख्य वजह ‘थर्मल रनअवे’ (Thermal Runaway) नामक रासायनिक प्रक्रिया होती है। आजकल के ज्यादातर पावर बैंक में लिथियम-आयन बैटरियों का इस्तेमाल होता है। जब किसी कारणवश बैटरी के अंदर शॉर्ट सर्किट होता है, उस पर अत्यधिक दबाव पड़ता है या तापमान अचानक बढ़ता है, तो बैटरी का आंतरिक ढांचा टूटने लगता है। इससे बैटरी के भीतर एक अनियंत्रित केमिकल रिएक्शन शुरू हो जाता है, जिससे अत्यधिक गर्मी पैदा होती है और बैटरी में विस्फोट या आग लग जाती है।

यही वजह है कि दुनिया भर की एविएशन अथॉरिटीज फूली हुई, पुरानी या किसी भी तरह से डैमेज हो चुकी बैटरियों को प्लेन में ले जाने की इजाजत नहीं देतीं। इसके अलावा सस्ते और बिना किसी सेफ्टी सर्टिफिकेशन वाले पावर बैंक भी अक्सर इस तरह के हादसों की बड़ी वजह बनते हैं।

केबिन में ही क्यों रखवाया जाता है पावर बैंक? जानिए एविएशन के कड़े नियम

अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) और एयरलाइंस के सख्त नियमों के अनुसार, पावर बैंक और लूज (अतिरिक्त) लिथियम-आयन बैटरियों को कभी भी चेक-इन बैगेज (यात्री के बड़े सामान) में जमा करने की अनुमति नहीं होती। इन्हें हमेशा यात्री के साथ केबिन बैग में ही ले जाना अनिवार्य होता है। इसके पीछे सीधी सी वजह यह है कि अगर केबिन के अंदर किसी पावर बैंक में आग लगती है या धुआं उठता है, तो क्रू मेंबर या यात्री उसे तुरंत देखकर आग बुझा सकते हैं। इसके विपरीत, यदि यही हादसा प्लेन के निचले हिस्से यानी कार्गो होल्ड में रखे बैग के अंदर हो जाए, तो वहां तुरंत आग पर काबू पाना नामुमकिन हो जाएगा।

हवाई यात्रा में किन-किन चीजों को ले जाने पर है सख्त मनाही?

सुरक्षा कारणों से एविएशन इंडस्ट्री ने फ्लाइट में सामान ले जाने के नियम काफी सख्त बनाए हैं। अगर आप भी सफर की तैयारी कर रहे हैं तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें:

ज्वलनशील व विस्फोटक सामान: पटाखे, माचिस, पेट्रोल, डीजल, पेंट थिनर, लाइटर और किसी भी तरह का ज्वलनशील तरल पदार्थ न तो जेब में और न ही किसी बैग में ले जाया जा सकता है।

खतरनाक रसायन: तेजाब, ब्लीच, जहरीले रसायन और जंग पैदा करने वाले लिक्विड पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं, क्योंकि ये लीक होकर विमान के धातु के हिस्से को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

धारदार चीजें व औजार: चाकू, रेजर ब्लेड, नेल कटर का बड़ा चाकू, हथौड़ा, बड़े स्क्रूड्राइवर और प्लास जैसी चीजें केबिन बैग में ले जाने पर तुरंत सीज कर ली जाती हैं।

स्पोर्ट्स इक्विपमेंट: क्रिकेट बैट, हॉकी स्टिक, गोल्फ क्लब और बैडमिंटन रैकेट जैसे भारी खेल उपकरण आप हाथ में लेकर केबिन में नहीं जा सकते, इन्हें चेक-इन बैगेज में ही डालना होता है।

लिक्विड का 100ml नियम: केबिन बैग में आप शैम्पू, परफ्यूम, जेल या कोई भी लिक्विड 100 मिलीलीटर से बड़ी बोतल में नहीं ले जा सकते। 100ml से छोटी बोतलों को भी एक ट्रांसपेरेंट जिपलॉक बैग में रखना अनिवार्य होता है।

यह भी पढ़ें– Haryana News: खराब पेट्रोल का वीडियो डाला तो मिलने लगीं धमकियां! पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल ने दिखाई डिफेंडर के बिल की पर्ची

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।