Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Akanksha Chamola Alimony Statement: ओरी के आरोपों और 10 करोड़ के दावे पर टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला की सफाई, दिया बेबाक बयान

Akanksha Chamola Alimony Statement: ओरी के आरोपों और 10 करोड़ के दावे पर टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला की सफाई, दिया बेबाक बयान

ओरी के आरोपों और 10 करोड़ के दावे पर टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला की सफाई

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Akanksha Chamola Alimony Statement: टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘अनुपमा’ धारावाहिक से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता गौरव खन्ना संग अपने रिश्ते और तलाक की खबरों को लेकर आकांक्षा लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दावा किया जा रहा था कि आकांक्षा ने तलाक की एवज में गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम एलिमनी (भरण-पोषण राशि) की मांग की है। अब इन दावों और उड़ती अफवाहों पर खुद अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ते हुए बेहद सख्त लहजे में अपनी बात रखी है।

10 करोड़ की एलीमनी की खबरों पर आकांक्षा का तीखा जवाब

विज्ञापन

एक टॉक शो ‘मैशेबल इंडिया’ के साथ बातचीत के दौरान जब उनसे रेडिट पर चल रही 10 करोड़ रुपये की एलीमनी मांगने की खबरों पर सवाल किया गया, तो आकांक्षा ने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा, “10 करोड़ मांगा है मैंने? अगर मांगा होता और मुझे मिल गया होता तो क्या मैं यहां इंटरव्यू दे रही होती? अगर सच में मेरे पास इतने पैसे आ गए होते तो मैं तो कब की यह देश छोड़कर कहीं और बस चुकी होती।” जब एंकर ने उनसे चुटकी लेते हुए पूछा कि ‘क्या अभी तक दिए नहीं गए हैं?’, तो अभिनेत्री ने करारा जवाब देते हुए कहा, “क्योंकि अभी तक मांगे ही नहीं गए हैं।”

ओरी के आरोपों और तलाक के खुलासे से हलचल

गौरतलब है कि कुछ समय पहले इंटरनेट सेंसेशन ओरी ने भी गौरव और आकांक्षा के तलाक पर बयानबाजी की थी। एक इंटरव्यू में ओरी ने आकांक्षा पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें पक्का यकीन है कि वह इस तलाक के बदले गौरव से कोई बड़ी रकम ऐंठने वाली हैं। हालांकि, आकांक्षा ने इन आरोपों को तवज्जो न देते हुए अपनी बात साफ कर दी है।

बता दें कि आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने नवंबर 2016 में बड़े धूमधाम से शादी रचाई थी। लगभग 8 साल तक साथ रहने के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। ‘लॉकअप 2’ शो के दौरान आकांक्षा ने खुलासा किया था कि वे दोनों पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे हैं और जल्द ही कानूनी रूप से तलाक लेने वाले हैं। इसी शो में उन्होंने खुद के बाइसेक्शुअल होने का भी बेबाक खुलासा किया था, जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुई थीं।

यह भी पढ़ें– बिग बॉस 20 में बड़ा बवाल, ‘भाभी’ कमेंट पर माही विज से भिड़ीं आम्रपाली दुबे, बोलीं- मर्यादा न भूलें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

टेलीविजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।