Breaking News
24 दिन फ्रीजर में शव से परविंदर झोटा के पोस्टमॉर्टम में देरी; पिता ने अंतिम संस्कार से पहले SSP के तबादले की रखी मांगSalman Khan Biopic Maatrubhumi: ‘मेरी बायोपिक बनी तो कई लोगों की डूब जाएगी साख’, सलमान खान के जवाब पर हंसी महफिलDewas Laxmi Temple Notes: 5 करोड़ के नोटों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, देवास के इस मंदिर का वीडियो हुआ वायरलस्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर सीएम धामी से मिला उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल, स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानितRohtak Cracker Raid: रोहतक के महम में प्रशासन का छापा, मुख्य बाजार में पटाखे बेच रहे दुकानदारों पर कार्रवाई, सामान जब्त24 दिन फ्रीजर में शव से परविंदर झोटा के पोस्टमॉर्टम में देरी; पिता ने अंतिम संस्कार से पहले SSP के तबादले की रखी मांगSalman Khan Biopic Maatrubhumi: ‘मेरी बायोपिक बनी तो कई लोगों की डूब जाएगी साख’, सलमान खान के जवाब पर हंसी महफिलDewas Laxmi Temple Notes: 5 करोड़ के नोटों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, देवास के इस मंदिर का वीडियो हुआ वायरलस्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर सीएम धामी से मिला उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल, स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानितRohtak Cracker Raid: रोहतक के महम में प्रशासन का छापा, मुख्य बाजार में पटाखे बेच रहे दुकानदारों पर कार्रवाई, सामान जब्त

Ambala 1857 War Memorial: अंबाला कैंट में 1857 के शहीदों का स्मारक तैयार, जानें कैसे मिलेगी फ्री एंट्री और ऑनलाइन टिकट

Ambala 1857 War Memorial: अंबाला कैंट में 1857 के शहीदों का स्मारक तैयार, जानें कैसे मिलेगी फ्री एंट्री और ऑनलाइन टिकट

अंबाला कैंट में 1857 के शहीदों का स्मारक तैयार, जानें कैसे मिलेगी फ्री एंट्री और ऑनलाइन टिकट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Ambala 1857 War Memorial: हरियाणा के अंबाला कैंट में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की स्मृति में निर्मित भव्य शहीद स्मारक का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। आगामी 15 नवंबर से इस ऐतिहासिक स्मारक को आम जनता और पर्यटकों के अवलोकन के लिए आधिकारिक तौर पर खोल दिया जाएगा। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को यह घोषणा करते हुए बताया कि स्मारक का निर्माण देश के वीरों को श्रद्धांजलि देने और भावी पीढ़ी को इतिहास से रूबरू कराने के मकसद से किया गया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विशेष निर्देशों का हवाला देते हुए अनिल विज ने बताया कि उद्घाटन के शुरुआती एक महीने तक जनता को इस स्मारक में मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान लोग भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास और शहीदों की गाथाओं को बिना किसी शुल्क के करीब से देख और समझ सकेंगे।

विज्ञापन

रोजाना केवल 500 लोगों को एंट्री, ऑनलाइन और काउंटर से मिलेगी टिकट

स्मारक परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रोजाना 500 दर्शकों की सीमा तय की गई है। निशुल्क प्रवेश का लाभ उठाने के लिए भी दर्शकों को पास या टिकट लेना अनिवार्य होगा। मंत्री अनिल विज ने स्पष्ट किया कि इसके लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक टिकट बुकिंग की खिड़की खुली रहेगी।

दर्शक घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट ambalawarmemorial.com के जरिए अपनी ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग मौके पर जाकर स्मारक देखना चाहते हैं, उनके लिए परिसर के मुख्य द्वार पर भी स्पॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। एक महीने का यह शुरुआती ट्रायल पूरा होने के बाद आगे की टिकट दरों और व्यवस्थाओं पर समीक्षा की जाएगी।

यह भी देखें –  हरियाणा में गुलाबी ठंड की दस्तक, जानिए अगले 4 दिनों के मौसम का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।