Breaking News
Indian Railways: दिवाली-छठ पर घर जाने की तैयारी? जानिए स्पेशल ट्रेन और नॉर्मल ट्रेन के किराए और टाइमिंग में कितना होता है अंतरNarnaul : महेंद्रगढ़ में मसालों की खेती पर बंपर अनुदान, मेथी पर 15 हजार और लहसुन पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की मददTTE Tablet Viral Video: चलती ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा! हाथ से छीन लिया टिकट चेकिंग वाला टैब, देखें वायरल वीडियोKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में किरमच नहर से मिला लापता बबलू का शव, 6 दिन बाद परिजनों की उम्मीदें टूटींRohtak Crime: रोहतक CIA का बड़ा एक्शन- 10 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से जुड़ा नेटवर्कIndian Railways: दिवाली-छठ पर घर जाने की तैयारी? जानिए स्पेशल ट्रेन और नॉर्मल ट्रेन के किराए और टाइमिंग में कितना होता है अंतरNarnaul : महेंद्रगढ़ में मसालों की खेती पर बंपर अनुदान, मेथी पर 15 हजार और लहसुन पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की मददTTE Tablet Viral Video: चलती ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा! हाथ से छीन लिया टिकट चेकिंग वाला टैब, देखें वायरल वीडियोKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में किरमच नहर से मिला लापता बबलू का शव, 6 दिन बाद परिजनों की उम्मीदें टूटींRohtak Crime: रोहतक CIA का बड़ा एक्शन- 10 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से जुड़ा नेटवर्क

Ambala News: अंबाला में जरा सी बात पर खूनी संघर्ष, ढाबे पर कुर्सी गिरी तो 8 लोगों ने लाठी-रॉड से पीटा

GGaganpreet Kaur
Ambala News: अंबाला में जरा सी बात पर खूनी संघर्ष, ढाबे पर कुर्सी गिरी तो 8 लोगों ने लाठी-रॉड से पीटा

अंबाला में जरा सी बात पर खूनी संघर्ष

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ambala News: अंबाला के बलदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मोटर मार्केट में 3 अक्टूबर की देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक ढाबे पर खाना खाने आए दो भाइयों को बेरहमी से पीट दिया गया। झगड़े की वजह सिर्फ इतनी थी कि पीड़ित जब खाना पैक कराने के लिए कुर्सी पर बैठा, तो वह अचानक फिसलकर नीचे गिर गई। इतनी सी बात पर भड़के ढाबा संचालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते फोन करके 7-8 गुंडों को मौके पर बुला लिया।

पंजाब के फिरोजपुर जिले के मक्खू गांव निवासी पीड़ित शेर सिंह पेशे से ट्रक ड्राइवर है और उसका ट्रक पिछले तीन-चार दिनों से मोटर मार्केट में रिपेयरिंग के लिए खड़ा था। रात करीब साढ़े 10 बजे शेर सिंह अपने छोटे भाई जसपाल सिंह के साथ यादव ढाबे पर रात का खाना खाने पहुंचा था। जैसे ही कुर्सी गिरी, आरोपियों ने तैश में आकर दोनों भाइयों पर लोहे की रॉड, लोहे के पंच और अन्य धारदार व भारी हथियारों से हमला बोल दिया।

विज्ञापन

पिस्टल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, बाइक की चाबी भी छीनी

पीड़ित जसपाल सिंह के मुताबिक, जब उसने अपने बड़े भाई शेर सिंह को बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उसे भी निशाना बना लिया। आरोपी इतने बेखौफ थे कि जब भी दोनों भाई एक्टिवा पर बैठकर वहां से भागने की कोशिश करते, तो आरोपी चाबी निकालकर उन्हें दोबारा पीटने लगते। इसी दौरान हमलावरों में से एक युवक ने अपनी कमीज उठाकर कमर में लगी पिस्टल दिखाई और चिल्लाते हुए दोनों को जान से मारने की धमकी दी।

दहशत के माहौल में दोनों भाइयों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और पूरी रात इधर-उधर छिपकर गुजारी। अगले दिन सुबह पीड़ितों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मारपीट के दौरान शेर सिंह की जेब से करीब 35-36 हजार रुपये भी गिर गए या आरोपियों द्वारा जबरन निकाल लिए गए।

अस्पताल में कराया इलाज, बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

वारदात के बाद लहूलुहान हालत में दोनों घायलों को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल कराया गया। पुलिस एमएलआर के अनुसार, शेर सिंह के बाएं हाथ, कोहनी और घुटने पर गहरी चोटें आई हैं। वहीं, जसपाल के शरीर पर पांच जगहों (घुटने, छाती और कलाई) पर गंभीर ब्लंट इंजरी की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने अंदरूनी चोटों की स्थिति जांचने के लिए एक्स-रे की सलाह दी है।

बलदेव नगर पुलिस ने पीड़ितों के बयान और एमएलआर रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 190, 191(3), 115(2), 117(1), 126(2) और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश एएसआई प्रदीप कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि ढाबे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में 38.8 डिग्री पर पहुंचा पारा, 6 अक्टूबर से बारिश और आंधी का अलर्ट

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।