Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Ambala News: अंबाला कैंट में सांड का तांडव, स्कूल जा रही छात्रा को 7 फीट हवा में उछालकर पटका, 18 टांके आए

Ambala News: अंबाला कैंट में सांड का तांडव, स्कूल जा रही छात्रा को 7 फीट हवा में उछालकर पटका, 18 टांके आए

अंबाला कैंट में सांड का तांडव, स्कूल जा रही छात्रा को 7 फीट हवा में उछालकर पटका

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Ambala News: अंबाला कैंट की सड़कों पर सोमवार सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक बेकाबू सांड ने राहगीरों पर ताबड़तोड़ हमले करने शुरू कर दिए। महज़ दो घंटे के भीतर इस सांड ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में चार लोगों को सींगों से उठाकर सड़क पर पटक दिया और गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सीसीटीवी में कैद खौफनाक मंजर: छात्रा को सींगों से उठाया और पटक दिया

विज्ञापन

सबसे दर्दनाक हादसा लालकुर्ती इलाके में हुआ। लालकुर्ती निवासी धर्मेंद्र यादव की बेटी खुशी, जो खालसा स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा है, सुबह अपनी ड्रेस पहनकर बैग टांगे स्कूल के लिए निकली थी। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, सड़क से एक कार और स्कूटी गुज़रने के ठीक बाद सांड अचानक बच्ची की तरफ दौड़ा।

सांड की सींग बच्ची के बैग में उलझ गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ी। इससे पहले कि बच्ची संभल पाती, सांड ने उसे दोबारा सींगों से उठाया और लगभग 7 फीट की ऊंचाई से डिवाइडर पर फेंक दिया। सिर के बल गिरने से बच्ची का सिर फट गया, जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसके सिर पर 18 टांके लगाए हैं।

एक्टिवा सवार के पीछे दौड़ा, सर्वेंट को किया पीजीआई रेफर

सांड का तांडव यहीं नहीं थमा। लालकुर्ती के पूर्व पार्षद नवीन यादव के मुताबिक, सांड सुबह 5 बजे ही सड़कों पर गश्त कर रहे एक्टिवा सवार सोमनाथ के पीछे दौड़ा, जिससे वे जान बचाकर भागे। इसके बाद सांड माल रोड की ओर निकल गया, जहां उसने 85 नंबर बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले मनोज थापा (गोरखा सर्वेंट) पर हमला बोल दिया। सांड के इस हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया है।

मां-बेटी को भी बनाया शिकार, आर्मी ने संभाला मोर्चा

माल रोड पर सांड को हमला करते देख वहां मौजूद कुछ सैन्य कर्मियों (फौजियों) ने उसे खदेड़ने की कोशिश की। वहां से भागकर सांड आकाशदीप कम्युनिटी सेंटर के पास पहुंचा और बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए खड़ी एक महिला और उसकी मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। दोनों घायलों को तुरंत मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। लगातार चार लोगों को लहूलुहान करने के बाद सांड कैंटोनमेंट (सेना के क्षेत्र) में दाखिल हो गया है, जहां आर्मी की स्पेशल टीम सांड को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें– Fatehabad Strike Update: 17 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर एक्शन, 50 से अधिक हिरासत में

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।