Breaking News
Koffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Ambala News: IMT अंबाला में बनेगा 304 करोड़ का मेगा इंडस्ट्रियल पार्क, राज्य सरकार ने प्रस्ताव को दी हरी झंडी

GGaganpreet Kaur
Ambala News: IMT अंबाला में बनेगा 304 करोड़ का मेगा इंडस्ट्रियल पार्क, राज्य सरकार ने प्रस्ताव को दी हरी झंडी

IMT अंबाला में बनेगा 304 करोड़ का मेगा इंडस्ट्रियल पार्क

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ambala News: उत्तर हरियाणा में नए उद्योगों की स्थापना और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खोलने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) अंबाला में 108.58 एकड़ भूभाग पर ‘मेगा इंडस्ट्रियल पार्क’ स्थापित करने के प्रस्ताव को राज्य स्तरीय समिति ने औपचारिक मंजूरी दे दी है। चंडीगढ़ में मुख्य सचिव अनुराग सिंह रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाई गई।

केंद्र सरकार की ‘भाव्या’ (भारत औद्योगिक विकास योजना) के तहत आकार लेने वाली इस परियोजना पर लगभग 304.10 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। राज्य से मंजूरी मिलने के बाद अब इस पूरे प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

‘प्लग एंड प्ले’ मॉडल पर विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं

अंबाला का यह इंडस्ट्रियल पार्क पूरी तरह से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस ‘प्लग-एंड-प्ले’ मॉडल पर आधारित होगा। इसका मतलब है कि उद्योगपतियों को यहां जमीन लेने के बाद बुनियादी सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

योजना के खाके के मुताबिक पार्क में 256 औद्योगिक भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा 15 तैयार फैक्टरी शेड, बड़े वेयरहाउस, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब और कामगारों के लिए श्रमिक आवास का निर्माण किया जाएगा। परिसर के भीतर कौशल विकास केंद्र, आधुनिक चौड़ी सड़कों का जाल, 24 घंटे बिजली-पानी की आपूर्ति, जल शोधन संयंत्र (WTP), कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) और विस्तृत हरित क्षेत्र (ग्रीन बेल्ट) विकसित किए जाएंगे।

NICDC और HSIIDC मिलकर करेंगे निर्माण

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने परियोजना की तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईएमटी अंबाला का यह प्रस्ताव केंद्र सरकार द्वारा तय की गई सभी पात्रता और तकनीकी शर्तों पर पूरी तरह खरा उतरा है।

इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NICDC) और हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (HSIIDC) के एक संयुक्त विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) के माध्यम से किया जाएगा। दोनों संस्थाएं मिलकर काम करेंगी ताकि परियोजना तय सीमा के भीतर पूरी हो सके।

विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स का बड़ा केंद्र बनेगा अंबाला

सामरिक दृष्टि से जीटी रोड और रेलवे नेटवर्क से जुड़े होने के कारण अंबाला हमेशा से व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। इस नए इंडस्ट्रियल पार्क के बनने से यह क्षेत्र विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) और लॉजिस्टिक्स के बड़े हब के रूप में उभरेगा।

औद्योगिक जानकारों का मानना है कि इस कदम से न केवल अंबाला बल्कि कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और आसपास के जिलों में रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को नया बल मिलेगा, जिससे हरियाणा घरेलू और विदेशी निवेशकों के लिए और अधिक आकर्षक औद्योगिक गंतव्य बन सकेगा।

यह भी पढ़ें–  यमुनानगर में बेटे के सामने मां को रौंद गया कैंटर, 74 वर्षीय ऊषा रानी की मौत

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।