Breaking News
Rewari News: जाटूसाना में कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व मंत्री जगदीश यादव के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांगUttarakhand News: आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0: पिथौरागढ़ के गुंजी पहुंचे सीएम धामी, विजेताओं को किया पुरस्कृतNarnaul News: नारनौल में सीआईए टीम का बड़ा एक्शन, हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही सप्लाई नेटवर्कKing Teaser: खून से सना चेहरा और हाथों में हुकुम का पत्ता, शाहरुख खान की ‘किंग’ का खूंखार टीजर रिलीजKarnal Crime News: करनाल में मोबाइल दुकानदार पर हमला करने वाले 5 आरोपी गंजे होकर मांगते दिखे माफीRewari News: जाटूसाना में कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व मंत्री जगदीश यादव के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांगUttarakhand News: आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0: पिथौरागढ़ के गुंजी पहुंचे सीएम धामी, विजेताओं को किया पुरस्कृतNarnaul News: नारनौल में सीआईए टीम का बड़ा एक्शन, हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही सप्लाई नेटवर्कKing Teaser: खून से सना चेहरा और हाथों में हुकुम का पत्ता, शाहरुख खान की ‘किंग’ का खूंखार टीजर रिलीजKarnal Crime News: करनाल में मोबाइल दुकानदार पर हमला करने वाले 5 आरोपी गंजे होकर मांगते दिखे माफी

Ambala News: नग्गल में वेटर ठेकेदार के ऑटो पर बदमाशों का खूनी हमला, लोहे की रॉड से पीटकर 3 को किया लहूलुहान

Ambala News: नग्गल में वेटर ठेकेदार के ऑटो पर बदमाशों का खूनी हमला, लोहे की रॉड से पीटकर 3 को किया लहूलुहान

नग्गल में वेटर ठेकेदार के ऑटो पर बदमाशों का खूनी हमला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Ambala News: अंबाला जिले के नग्गल थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस सामने आया है। गांव नडियाली के पास एक मिट्टी से सनी कार में आए आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश युवकों ने वेटर ठेकेदार के ऑटो को घेरकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड, हॉकी और लाठियों से पीट-पीटकर तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के साथ ही आरोपी अपने मोबाइल से मारपीट का वीडियो भी बनाते रहे। राहगीरों को इकट्ठा होता देख हमलावर जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए।

लालड़ू पैलेस जाते वक्त नडियाली के पास घेरा

विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक, गांव बम्बा निवासी 37 वर्षीय निर्मल सिंह पैलेस में वेटर ठेकेदार का काम करते हैं। 27 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे वह अपने ऑटो (HR37C3622) से साथी गुरुमुख, गुलशन, रमेश, अमरीक और सरजीक के साथ काम के सिलसिले में लालड़ू स्थित एक पैलेस जा रहे थे। जैसे ही उनका ऑटो नडियाली गांव के पास पहुंचा, सड़क पर पहले से खड़ी एक कार से 6-7 नकाबपोश युवक उतरे। आरोपियों ने सीधे ऑटो के सामने वाले शीशे पर ईंट दे मारी, जिससे टूटे कांच के टुकड़े निर्मल के चेहरे पर जा लगे।

वीडियो बनाते रहे हमलावर, जान बचाने खेतों में भागे साथी

ऑटो रुकते ही नकाबपोश बदमाशों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और अंदर बैठे लोगों पर अंधाधुंध वार करने शुरू कर दिए। हमले के दौरान दो-तीन साथी अपनी जान बचाने के लिए पास के खेतों की तरफ भाग निकले। पीड़ित निर्मल सिंह ने बताया कि हमलावर बेहद बेखौफ होकर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर रहे थे और साथ-साथ पूरी वारदात का वीडियो भी बना रहे थे। शोर सुनकर जब आसपास के राहगीर बीच-बचाव के लिए आने लगे, तो आरोपी धमकी देते हुए कार में सवार होकर फरार हो गए।

तीन घायलों को कुल 16 चोटें, दो आरोपी नामजद

राहगीरों की मदद से घायलों को चौड़मस्तपुर सरकारी अस्पताल और बाद में अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। नग्गल थाने से पहुंचे एएसआई सोनू कुमार ने घायलों की मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) हासिल कर बयान दर्ज किए। रिपोर्ट के मुताबिक, निर्मल सिंह को चेहरे, हाथ और कंधे पर 9, उनके भाई गुरुमुख को 4 और गुलशन को 3 चोटें आई हैं। पीड़ित ने दो हमलावरों की पहचान अपने ही गांव बम्बा मियांमाजरा निवासी हैप्पी (पुत्र दारा) और गोल्डी (पुत्र मिता) के रूप में की है, जो हाथों में लोहे की रॉड लिए हुए थे।

बीएनएस की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज

मामले की पुष्टि करते हुए नग्गल थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत और एमएलआर रिपोर्ट के आधार पर 28 अगस्त को बीएनएस (BNS) की धारा 190, 191(3), 115(2), 126(2) और 351(2) के तहत केस दर्ज (FIR No. 113) कर लिया गया है। पुलिस की टीमें नामजद आरोपियों हैप्पी और गोल्डी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, वहीं बाकी अज्ञात हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में फिर लौटी चिलचिलाती गर्मी, मानसून की सुस्ती से बढ़ा पारा, जानें अपने जिले का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।