Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Three Sisters Marriage: तीन सगी बहनों से शादी करने वाले कैमरामैन की बढ़ीं मुश्किलें, छोटी बहन के नाबालिग होने का शक

Three Sisters Marriage: तीन सगी बहनों से शादी करने वाले कैमरामैन की बढ़ीं मुश्किलें, छोटी बहन के नाबालिग होने का शक

मासूम चेहरे का मतलब नाबालिग नहीं’- अमरोहा की 3 बहनों की अनोखी शादी में पुलिस जांच शुरू

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Three Sisters Marriage: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में अपने ही कैमरामैन के साथ शादी रचाकर सुर्खियों में आईं तीन सगी बहनों का मामला अब प्रशासनिक और कानूनी पचड़े में उलझता दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वाले इस अनोखे विवाह में सबसे छोटी बहन के नाबालिग होने की खबरों ने प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल कल्याण समिति (CWC), अमरोहा ने कड़ा रुख अपनाया है और हसनपुर पुलिस को नोटिस थमाकर तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

CWC ने जताया बाल विवाह और कानून उल्लंघन का अंदेशा

बाल कल्याण समिति को सूचना मिली थी कि हसनपुर तहसील क्षेत्र के धोरिया गांव निवासी तीन बहनों में से सबसे छोटी बहन छवि उर्फ संतोष की उम्र संभवतः 18 वर्ष से कम है। CWC ने पुलिस को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि यदि जांच में यह आशंका सही साबित होती है, तो यह मामला ‘किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015’ और बाल विवाह रोकथाम कानूनों का सीधा उल्लंघन होगा। इसी आधार पर समिति ने तीन कार्य दिवस के भीतर पूरी केस डायरी और जांच आख्या तलब की है।

एक ही परिवार में नहीं मिले तीन भाई, तो कैमरामैन से की शादी

शादी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में तीनों बहनों ने अपने इस चौंकाने वाले फैसले की वजह बताई है। बड़ी बहन अलका के मुताबिक, उनके पिता ने बड़ी बहन के लिए सरकारी नौकरी वाले लड़के का रिश्ता तलाशा था। लेकिन तीनों बहनें एक-दूसरे से इस कदर जुड़ी हैं कि अलग नहीं होना चाहती थीं।

उन्होंने काफी कोशिश की कि किसी एक ही घर में तीन भाइयों से शादी हो जाए, पर बात नहीं बनी। आखिरकार तीनों ने अपने इंस्टाग्राम पेज ‘राजपूत गर्ल’ के कैमरामैन विकास से शादी का मन बना लिया।

‘मासूम चेहरा होने से कोई नाबालिग नहीं हो जाता’- बहनों का दावा

सबसे छोटी बहन के नाबालिग होने के आरोपों को खारिज करते हुए अलका ने कहा कि उसकी बहन पिछले साल ही 18 साल की हो चुकी है। कद छोटा होने या मासूम चेहरा होने का मतलब यह नहीं कि वह नाबालिग है; अगर किसी को शक है तो सरकार उसका मेडिकल टेस्ट करवा सकती है। वहीं, पति विकास का कहना है कि वह तीनों बहनों को साथ रखने का जरिया बना है। बहरहाल, अब हर किसी की नजरें हसनपुर पुलिस की जांच रिपोर्ट और CWC के अगले कदम पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें- Turban Traveller: अपनी कार से नाप दिए 87 देश: 65 साल के ‘द टर्बन ट्रैवलर’ की अनोखी दास्तान, 200 देशों का है लक्ष्य

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।