Elephant playing football: असम का ‘फुटबॉलर गजराज’, प्लेग्राउंड में घुसा जंगली हाथी, फिर फुटबॉल के साथ दिखाए ऐसे दांव-पेच

असम का 'फुटबॉलर गजराज', प्लेग्राउंड में घुसा जंगली हाथी, फिर फुटबॉल के साथ दिखाए ऐसे दांव-पेच
Elephant playing football: सोशल मीडिया पर आए दिन हाथियों की समझदारी और उनकी अठखेलियों के वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन असम से सामने आई एक ताजा तस्वीर आपको मुस्कुराने पर मजबूर कर देगी। राज्य के गोलाघाट जिले में नुमालीगढ़ स्थित बोगीधला प्लेग्राउंड में उस वक्त अनूठा नजारा देखने को मिला, जब बच्चों के बीच अचानक एक विशालकाय जंगली हाथी आ धमका। लेकिन किसी को नुकसान पहुंचाने के बजाय यह गजराज खुद फुटबॉल खिलाड़ी के मूड में नजर आया।
दरअसल, बोगीधला मैदान में स्थानीय बच्चे रोज की तरह फुटबॉल का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान पास के जंगलों से भटकता हुआ एक जंगली हाथी सीधे मैदान के बीचों-बीच आ पहुंचा। अचानक सामने आए विशालकाय जानवर को देखकर मैदान में अफरा-तफरी मच सकती थी, लेकिन बच्चों ने गजब की सूझबूझ दिखाई। खतरा भांपते ही बच्चे शांत रहकर तुरंत सुरक्षित दूरी पर जाकर खड़े हो गए और हाथी की हर हरकत पर नजर रखने लगे।
ड्रिबलिंग और किक का दिखा अनोखा अंदाज: कैमरे में कैद हुई गजराज की मस्ती
बच्चों के मैदान छोड़ते ही गेंद अकेले पड़ी रह गई, जिसके बाद ‘फुटबॉलर गजराज’ का असली खेल शुरू हुआ। खाली मैदान देखकर हाथी ने किसी पेशेवर खिलाड़ी की तरह अपने विशाल पैरों से गेंद को धीरे-धीरे रोल करना शुरू किया। इसके बाद उसने एक के बाद एक कई किक मारीं और फुटबॉल के साथ ड्रिबलिंग करते हुए मस्ती में झूमता रहा।
मैदान के बाहर सुरक्षित दूरी पर खड़े बच्चों और ग्रामीणों ने गजराज के इस अनोखे खेल का लुत्फ उठाया। वहां मौजूद एक शख्स ने इस पूरे खूबसूरत लम्हे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और लोग इस ‘फुटबॉलर हाथी’ की ड्रिबलिंग और किक मारने के हुनर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
असम में बच्चों के सामने फुटबॉल से खेलता दिखा जंगली हाथी
असम के नुमालीगढ़ स्थित बागीधाला टी एस्टेट में एक जंगली हाथी फुटबॉल को लात मारता हुआ कैमरे में कैद हुआ. बच्चे मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे, तभी हाथी वहां पहुंच गया और बच्चे गेंद छोड़कर दूर चले गए. इसके बाद हाथी खाली मैदान में…
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें– Corporate Career Tips: ऑफिस में देर तक बैठना नहीं है सफलता की गारंटी, जानें क्या है करियर में प्रमोशन का असली सीक्रेट
