Breaking News
Jhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारेंJhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारें

Ateli Mandi : दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश

Ateli Mandi : दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश

पुलिस की गिरफ्त में बदमाश और अटेली थाने की फोटो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Ateli Mandi : नारनौल के अटेली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक बानगी हाल ही में सामने आई है। बदमाशों ने एक स्थानीय निवासी को निशाना बनाते हुए उससे दो लाख रुपए हफ्ते की अवैध रंगदारी की मांग की।

 

विज्ञापन

 

जब पीड़ित ने इतनी बड़ी रकम देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने उसकी जान लेने की धमकी दी और उसके घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ व उत्पात मचाया। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पीड़ित और उसका परिवार दहशत के साये में है।

 

 

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए अटेली थाना पुलिस ने बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के महज दो घंटे के भीतर ही दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव ताजपुर निवासी सतवीर उर्फ छोटिया और रामलखन के रूप में हुई है।

 

 

 

अलग-अलग नंबरों से आ रही थीं धमकियां

पीड़ित ने पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में बताया कि कुछ असामाजिक तत्व उससे लगातार दो लाख रुपए हफ्ते के रूप में वसूलने का दबाव बना रहे थे। रुपए देने से मना करने पर आरोपी बाज नहीं आए और वे अलग-अलग मोबाइल नंबरों व व्हाट्सएप कॉल के जरिए उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे थे।

 

 

इन धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा था कि एक दिन आरोपी सीधे पीड़ित के घर जा धमके और वहां तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया। इस भयानक घटना के बाद पीड़ित बुरी तरह सहम गया और सीधे अटेली थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई।

 

 

 

महज दो घंटे में पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे आरोपी

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच का दायरा बढ़ाया। थाना प्रभारी सज्जन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सिर्फ दो घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

 

 

पुलिस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों की टोह लेने में जुटी है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है ताकि इस अपराध में शामिल अन्य चेहरों को भी जल्द बेनकाब किया जा सके।

 

 

 

थाना प्रभारी सज्जन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस रंगदारी रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में सामने आने वाले हर एक तथ्य के आधार पर आगामी और सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

 

यह भी देखें –  हरियाणा सरकार का फायर फाइटर्स को बड़ा तोहफा, 5000 रुपये रिस्क अलाउंस और शहादत पर 50 लाख मंजूर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।