Breaking News
Jhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारेंJhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारें

Ateli Mandi News: गांव तोबड़ा की बणी से 345 ग्राम गांजा सहित एक तस्कर गिरफ्तार

Ateli Mandi News: गांव तोबड़ा की बणी से 345 ग्राम गांजा सहित एक तस्कर गिरफ्तार

गांव तोबड़ा की बणी से 345 ग्राम गांजा सहित एक तस्कर गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Ateli Mandi News: जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अटेली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव तोबड़ा की बणी से एक युवक को 345 ग्राम गांजा सहित काबू किया है।

आरोपी की पहचान सुधन निवासी गांव पृथ्वीपुरा, अटेली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अटेली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

डीएसपी डॉ. कविता ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अक्टूबर को थाना अटेली पुलिस टीम गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांव तोबड़ा की बणी में जोहड़ के पास सुधन मौजूद है, जो गांजा बेचने का काम करता है और उस समय भी गांजा बेचने की फिराक में है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम गांव तोबड़ा पहुंची, जहां सूचना के आधार पर संदिग्ध युवक को काबू किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुधन निवासी गांव पृथ्वीपुरा, अटेली बताया।

डीएसपी डॉ. कविता ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पिट्ठू बैग से एक पॉलीथिन में रखा संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुआ। जांच करने पर बरामद पदार्थ गांजा पाया गया, जिसका वजन पॉलीथिन सहित 345 ग्राम पाया गया।

बरामद गांजे के संबंध में आरोपी से वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस टीम ने बरामद गांजे को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अटेली में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

 

यह भी देखें – जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीआईए नारनौल ने दो युवकों को 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित किया गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।