Breaking News
Kurukshetra University: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से मारपीट पर बवाल, वीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे छात्र और शिक्षकPanipat Road Accident: पानीपत में बबैल बाइपास पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौतNangal Chaudhary News: स्वास्थ्य विभाग ने अनाज मंडी में लगाया दंत चिकित्सा शिविर, 318 मरीजों का चेकअप एवं निशुल्क दवाइयां वितरितKaithal Dussehra: कैथल में इस बार 61 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, लाइटों वाली ड्रेस बनेगी खास आकर्षणNangal Chaudhary News: पीएमश्री गर्ल्स स्कूल नांगल चौधरी की छात्राओं को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मिला प्रथम स्थानKurukshetra University: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से मारपीट पर बवाल, वीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे छात्र और शिक्षकPanipat Road Accident: पानीपत में बबैल बाइपास पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौतNangal Chaudhary News: स्वास्थ्य विभाग ने अनाज मंडी में लगाया दंत चिकित्सा शिविर, 318 मरीजों का चेकअप एवं निशुल्क दवाइयां वितरितKaithal Dussehra: कैथल में इस बार 61 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, लाइटों वाली ड्रेस बनेगी खास आकर्षणNangal Chaudhary News: पीएमश्री गर्ल्स स्कूल नांगल चौधरी की छात्राओं को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मिला प्रथम स्थान

Ateli Mandi News: बाछौद में 6 दिवसीय FLN प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को दिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के टिप्स

ppravesh kaushik
शेयर करें
Ateli Mandi News: बाछौद में 6 दिवसीय FLN प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को दिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के टिप्स

बाछौद में 6 दिवसीय FLN प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को दिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के टिप्स

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ateli Mandi News:  राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछौद में निपुण हरियाणा के अंतर्गत 6 दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि प्रशिक्षण में जो कुछ सीखें, उसे अपने विद्यालयों में बच्चों पर लागू करें और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाएं।

जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर डॉ. विक्रम सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम लता यादव, प्राचार्य अनीता यादव और अटेली ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रोहतास सिंह ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षणों से अध्यापकों को बच्चों को पढ़ाने के नए तरीके सीखने को मिलते हैं।

विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन कोऑर्डिनेटर सिंह राज लाम्बा, अजीत सिंह और रोहतास सिंह की देखरेख में हो रहा है। मास्टर ट्रेनर रजनी, पूनम, संजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, सरजीत सिंह, रेखा देवी, अजीत सिंह, प्रमोद सिंह और मंजू देवी ने शिक्षकों को भाषा विकास की क्षमता बढ़ाने तथा बाल वाटिका के बच्चों में खेल-विधि और गतिविधियों के जरिए विभिन्न कौशल विकसित करने के गुर बताए। साथ ही साप्ताहिक व वार्षिक कार्य करवाने, आंगनबाड़ी और विद्यालयों के बीच संबंध स्थापित करने, पैटर्न तथा संख्या निर्माण की जानकारी भी दी।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव सत्यवीर सिंह ने कहा कि हर साल ऐसे प्रशिक्षण से शिक्षकों की कार्यक्षमता बढ़ती है और उन्हें प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर संदेश कुमार, सोमदत्त, सुरेंद्र सिंह, नरेश कुमार, मनमोहन सिंह, घनश्याम सिंह, राकेश कुमार, अनिल कुमार, गुलशन कुमार सहित 80 अध्यापकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

यह भी देखें– छह मिनट में पहुँची मदद, घायलों को मिला सहारा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।