Breaking News
Nangal Chaudhary News: नांगल चौधरी उपमंडल में नए डीएसपी के रूप में गौरव शर्मा ने संभाला कार्यभार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को मिलेगी मजबूतीचंडीगढ़ में वकीलों की एकजुटता; जिला अदालत में वर्क सस्पेंड, सतपाल बंसल पर FIR के विरोध में बार एसोसिएशनAmbala Railway Division: रेलवे की बड़ी तैयारी, अंबाला मंडल से गुजरेंगी 18 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, DRM विनोद भाटिया ने दिए निर्देशHaryana Electricity Companies Stock Market Listing: हरियाणा की 4 सरकारी बिजली कंपनियां होंगी शेयर बाजार में लिस्ट, केंद्र ने मुख्य सचिव को भेजा पत्रतरनतारन की मंडियों में 9.91 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, किसानों को 2,026.92 करोड़ का भुगतानNangal Chaudhary News: नांगल चौधरी उपमंडल में नए डीएसपी के रूप में गौरव शर्मा ने संभाला कार्यभार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को मिलेगी मजबूतीचंडीगढ़ में वकीलों की एकजुटता; जिला अदालत में वर्क सस्पेंड, सतपाल बंसल पर FIR के विरोध में बार एसोसिएशनAmbala Railway Division: रेलवे की बड़ी तैयारी, अंबाला मंडल से गुजरेंगी 18 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, DRM विनोद भाटिया ने दिए निर्देशHaryana Electricity Companies Stock Market Listing: हरियाणा की 4 सरकारी बिजली कंपनियां होंगी शेयर बाजार में लिस्ट, केंद्र ने मुख्य सचिव को भेजा पत्रतरनतारन की मंडियों में 9.91 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, किसानों को 2,026.92 करोड़ का भुगतान

Narnaul City News: जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीआईए नारनौल ने दो युवकों को 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित किया गिरफ्तार

Narnaul City News: जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीआईए नारनौल ने दो युवकों को 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित किया गिरफ्तार

जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीआईए नारनौल ने दो युवकों को 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित किया गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul City News: जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए नारनौल की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया है।

आरोपियों की पहचान सचिन तथा रितिक, दोनों निवासी मोहल्ला दशमेश नगर, नारनौल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर नारनौल में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

डीएसपी भारत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अक्टूबर 2026 को सीआईए नारनौल की टीम नशीले पदार्थों की तस्करी एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मोहल्ला दशमेश नगर निवासी सचिन व रितिक अवैध रूप से नशीले पदार्थ बेचने का कार्य करते हैं तथा नशीला पदार्थ लेकर मोहल्ला मिश्रवाड़ा क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को काबू किया। नियमानुसार तलाशी की प्रक्रिया पूरी करते हुए राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 8 ग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद हुआ। बरामद पदार्थ को हेरोइन (चिट्टा) मानते हुए पुलिस ने नियमानुसार कब्जे में लेकर सील किया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना शहर नारनौल में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त, उसके स्रोत तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य संभावित व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाया जाएगा। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जिला पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि नशा न केवल युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवारों की खुशहाली तथा समाज की शांति और सुरक्षा को भी प्रभावित करता है। नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशामुक्त महेंद्रगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाए। यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के सामूहिक प्रयासों से ही नशे के खिलाफ इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। आपकी एक सूचना किसी युवा का भविष्य और किसी परिवार की खुशियां बचा सकती है।

यह भी देखें – पेंशनभोगियों के लिए जरूरी सूचना, जिला खजाना कार्यालय से पेंशन लेने वालों के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।