Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Ateli News: शनिदेव मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा अटेली मंडी

Ateli News: शनिदेव मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा अटेली मंडी

शनिदेव मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा अटेली मंडी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Ateli News: मंडी अटेली के धार्मिक स्थलों में सोमवार को एक और पावन अध्याय जुड़ गया। कस्बे के प्रसिद्ध शनिदेव महाराज मंदिर परिसर में नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग की पूरे विधि-विधान और धार्मिक आस्था के साथ स्थापना की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान के संपन्न होने से मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया और पूरा परिसर हर-हर महादेव तथा जय शिव शंभू के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

डॉ. कमल बिहारी शर्मा और राजकुमार यादव के सहयोग से संपन्न हुआ आयोजन

विज्ञापन

इस पावन कार्य को अटेली मंडी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमल बिहारी शर्मा और नांगल निवासी राजकुमार यादव द्वारा मुख्य यजमान के रूप में संपन्न कराया गया। शिवलिंग की स्थापना से पूर्व मंदिर परिसर में एक भव्य हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ। पंडित ऋषि पाल शास्त्री, सीताराम और सत्य प्रकाश पंडित ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन की प्रक्रिया पूरी कराई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शिरकत की।

क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए श्रद्धालुओं ने डालीं आहुतियां

अनुष्ठान के दौरान राकेश पेंटर, अजय भृगुवंशी, अजीत भृगुवंशी सहित कई गणमान्य नागरिकों ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना करते हुए पूरे अटेली क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्य की प्रार्थना की। दिन भर चले इस धार्मिक आयोजन के चलते मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह शिवभक्ति में लीन रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें– Brij Bhushan Acquitted: महिला पहलवान शोषण मामला, दिल्ली कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को किया बरी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।