Breaking News
Bhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिशBhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिश

Barnala Crime : बरनाला में चाची ने 5 साल के मासूम को गर्म तवे और चिमटे से दागा

hharpreet singh
Barnala Crime : बरनाला में चाची ने 5 साल के मासूम को गर्म तवे और चिमटे से दागा

बरनाला में चाची ने 5 साल के मासूम को गर्म तवे और चिमटे से दागा

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Barnala Crime : बरनाला से मानवता को झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पांच साल के मासूम बच्चे के साथ उसकी ही चाची ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी महिला ने बेरहमी की सभी सीमाएं लांघते हुए मासूम को गर्म तवे, लोहे के चिमटे और डंडों से बुरी तरह पीटा।

बच्चे के शरीर पर जलने और गंभीर चोटों के कई निशान मिले हैं। यह खौफनाक मामला तब उजागर हुआ जब लहूलुहान और सहमा हुआ बच्चा स्कूल पहुंचा, जहां किसी ने उसकी तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं।

विज्ञापन

समाजसेवी संस्था के हस्तक्षेप से अस्पताल में भर्ती

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पटियाला की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था ‘अपना फर्ज सेवा सोसायटी’ के प्रमुख जत्थेदार सतपाल सिंह पाल खरोड़ अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पंचायत, ग्रामीणों, पुलिस और बाल विकास विभाग की सक्रिय मदद से पीड़ित बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है।

मां की मौत के बाद बड़े भाई को दिया था गोद

मासूम बच्चे के पिता मूल चंद ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि उसकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है। पड़ोस में रहने वाले उसके बड़े भाई के घर चार बेटियां थीं और कोई बेटा नहीं था, जिसके चलते करीब ढाई साल पहले उसने अपने इस छोटे बेटे को अपने बड़े भाई को गोद दे दिया था। पिता ने लाचारी जताते हुए कहा कि वह सुबह सवेरे मजदूरी के लिए निकल जाते थे और देर शाम घर लौटते थे, जिसके कारण उन्हें इस बात की कोई भनक तक नहीं लगी कि घर के भीतर उनके मासूम बेटे के साथ कितना बड़ा जुल्म ढाया जा रहा है।

मासूम ने बयां किया दर्द : धूप में खड़े रखने की भी सजा

अस्पताल के बिस्तर पर दर्द से कराह रहे मासूम ने खुद अपनी आपबीती सुनाई। उसने रोते हुए बताया कि उसकी चाची उसे आए दिन डंडों से बेरहमी से पीटती थी। शरीर को जलाने के लिए उसे गर्म तवे और लोहे के चिमटे से दागा जाता था। हद तो तब हो जाती थी जब उसे कड़ाके की धूप में हाथों में पानी की भारी-भरकम बोतल थमाकर घंटों तक सीधे खड़ा रखा जाता था। पीड़ित पिता ने प्रशासन से मांग की है कि इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाली आरोपी महिला के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा खतरे से बाहर

सिविल अस्पताल के डॉक्टर अंकुश जिंदल ने मीडिया को जानकारी दी कि बच्चे का मेडिकल परीक्षण कर लिया गया है। उसके जिस्म पर गहरे जख्म और जलने के कई पुराने व नए निशान साफ देखे जा सकते हैं। गनीमत यह है कि फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर है और अस्पताल के वार्ड में उसका इलाज जारी है। दूसरी ओर, बाल सुरक्षा विभाग की विशेष टीम भी अस्पताल पहुंच चुकी है और मामले की अंदरूनी तहकीकात शुरू कर दी है।

पुलिस बोली- मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई

इस मामले को लेकर थाना सिटी-1 बरनाला के एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है। अस्पताल से आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट हासिल की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट और बयानों में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Jalandhar DC office Congress Protest : जालंधर डीसी दफ्तर के बाहर कांग्रेस का हंगामा, मुख्य गेट फांदने की कोशिश

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।