Breaking News
Rohtak News: रोहतक में 400 परिवारों का रास्ता बंद, सार्वजनिक गली पर गेट लगाकर ठोका ताला, भड़के लोगमानसा में दलजीत सिंह की मौत के बाद बवाल, पुलिस पर हमले के आरोप में 30-40 अज्ञात लोगों पर केसYamunanagar News: यमुनानगर में नगर निगम का बड़ा एक्शन, BWG नियमों का उल्लंघन करने पर होटल और मैरिज पैलेस का चालानKarnal News: करनाल में खौफनाक वारदात, सिंगड़ा गांव से 2 साल का मासूम लापता, रात में तालाब में उतरे गोताखोरलुधियाना में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध; हर किलो पर 3 रुपये तक बढ़ेंगे दाम, तूड़ी और दाना महंगा होने का असरRohtak News: रोहतक में 400 परिवारों का रास्ता बंद, सार्वजनिक गली पर गेट लगाकर ठोका ताला, भड़के लोगमानसा में दलजीत सिंह की मौत के बाद बवाल, पुलिस पर हमले के आरोप में 30-40 अज्ञात लोगों पर केसYamunanagar News: यमुनानगर में नगर निगम का बड़ा एक्शन, BWG नियमों का उल्लंघन करने पर होटल और मैरिज पैलेस का चालानKarnal News: करनाल में खौफनाक वारदात, सिंगड़ा गांव से 2 साल का मासूम लापता, रात में तालाब में उतरे गोताखोरलुधियाना में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध; हर किलो पर 3 रुपये तक बढ़ेंगे दाम, तूड़ी और दाना महंगा होने का असर

Bhiwani Sports Award Ceremony: भिवानी के भीम स्टेडियम में लगेगा खिलाड़ियों का मेला, CM नायब सैनी बांटेंगे 185 करोड़ रुपये

Bhiwani Sports Award Ceremony: भिवानी के भीम स्टेडियम में लगेगा खिलाड़ियों का मेला, CM नायब सैनी बांटेंगे 185 करोड़ रुपये

भिवानी के भीम स्टेडियम में लगेगा खिलाड़ियों का मेला, CM नायब सैनी बांटेंगे 185 करोड़ रुपये

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani Sports Award Ceremony: देश को सबसे ज्यादा मुक्केबाज और धाकड़ एथलीट देने वाले भिवानी के ऐतिहासिक भीम स्टेडियम में 30 अक्टूबर को हरियाणा के खेल इतिहास का एक बड़ा अध्याय लिखा जाएगा। राज्य सरकार द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय खेल सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini Bhiwani visit) एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में देश का नाम रोशन करने वाले 128 खिलाड़ियों को करीब 185 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित करेंगे। इस भव्य आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भीम स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। (Para Asian Games winners Haryana award) इस कार्यक्रम में एशियन गेम्स के 91 एथलीटों को 133 करोड़ रुपये, जबकि पैरा एशियन गेम्स के 37 खिलाड़ियों को 52 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। आयोजन को और यादगार बनाने के लिए खिलाड़ियों के सम्मान के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब की महिला टीमों के बीच सर्कल कबड्डी मैच और वेटरन महिला-पुरुष दौड़ प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। समारोह में प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

1966 के पहले एशियन मेडल से जुड़ा है भीम स्टेडियम का इतिहास

जिस भीम स्टेडियम में यह भव्य आयोजन होने जा रहा है, उसकी मिट्टी से निकलकर कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का तिरंगा लहराया है। इस स्टेडियम का नामकरण हरियाणा के पहले ओलम्पियन और एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता भिवानी के धनाना गांव निवासी भीम घनघस के नाम पर किया गया है। 1 नवंबर 1966 को हरियाणा राज्य के गठन के महज कुछ हफ्तों बाद ही भीम घनघस ने बैंकॉक एशियन गेम्स में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद उन्होंने 1968 के मेक्सिको ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

पदक वीरों पर होगी धनवर्षा, प्रतिभागी भी होंगे निहाल (Haryana Asian Games player cash prize) 

हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले 14 खिलाड़ियों को 3-3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता 9 खिलाड़ियों को 1.5-1.5 करोड़ रुपये और 9 कांस्य पदक विजेताओं को 75-75 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी 7.5-7.5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

दूसरी ओर, पैरा एशियन गेम्स के 9 स्वर्ण, 9 रजत और 14 कांस्य पदक विजेताओं को भी इसी मंच से भारी-भरकम राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि भिवानी का यह स्टेडियम सबसे पुराना और ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी कि इसे आधुनिक खेल सुविधाओं और सिंथेटिक ट्रैक से लैस किया जाए ताकि ग्रामीण आंचल से और भी प्रतिभाएं निखर कर सामने आ सकें।

अभेद्य सुरक्षा और हाई-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर के कड़े निर्देश (MP Dharambir Singh Bhiwani stadium inspection) 

कार्यक्रम की विशालता को देखते हुए भिवानी उपायुक्त (DC) ने लोक निर्माण, जनस्वास्थ्य, पुलिस और विद्युत विभाग को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वीआईपी और आम दर्शकों के बैठने के लिए वाटरप्रूफ पंडाल और निर्बाध साउंड सिस्टम तैयार किया जा रहा है। यातायात को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने नए पार्किंग स्थल और डायवर्जन रूट तय किए हैं। साथ ही, आयोजन के दौरान मेडिकल आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए हाई-पावर जनरेटर बैकअप में रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें– Gurugram Accident: गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बालाजी से लौट रहे परिवार की कार बस से टकराई, 3 की मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।