Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Beauty Salon Surgery: जवानी की चाह में लुटा दी जिंदगी की कमाई, 75 साल की महिला ने ब्यूटी पार्लर में उड़ाए 4 करोड़

Beauty Salon Surgery: जवानी की चाह में लुटा दी जिंदगी की कमाई, 75 साल की महिला ने ब्यूटी पार्लर में उड़ाए 4 करोड़

जवानी की चाह में लुटा दी जिंदगी की कमाई, 75 साल की महिला ने ब्यूटी पार्लर में उड़ाए 4 करोड़

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Beauty Salon Surgery: जवानी और खूबसूरती कायम रखने की होड़ किस कदर किसी की जेब खाली कर सकती है, इसकी एक हैरान कर देने वाली मिसाल चीन से सामने आई है। शंघाई की रहने वाली 75 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने सैलून और ब्यूटी क्लिनिक के चक्कर में अपनी रिटायरमेंट की पूरी सेविंग्स यानी करीब 4 करोड़ रुपये फूंक डाले। जब तक परिजनों को इस पूरे खेल की भनक लगी, तब तक बुजुर्ग महिला की गाढ़ी कमाई पानी की तरह बह चुकी थी।

2016 से लगा ब्यूटी ट्रीटमेंट का चस्का, आंख मूंदकर खर्च किए पैसे

विज्ञापन

‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘यू’ सरनेम की यह बुजुर्ग महिला साल 2016 में शंघाई के एक लोकल सैलून और ब्यूटी क्लिनिक के संपर्क में आई थी। इसके बाद उन्हें कॉस्मेटिक प्रोसीजर्स का ऐसा चस्का लगा कि वे लगातार वहां चक्कर काटने लगीं। स्किन टाइटनिंग, थ्रेड लिफ्टिंग और अलग-अलग तरह की थेरेपी के नाम पर महिला से मोटी रकम वसूली जाती रही। मामला तब उजागर हुआ जब उनकी बेटी ने घर में रखे बिलों और ट्रीटमेंट के कागजातों की फाइल देखी, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए।

मार्केट रेट से 20 गुना ज्यादा वसूली, एक लिप टैटू के वसूले 5.7 लाख रुपये

स पूरे वाकये का सबसे चौंकाने वाला पहलू सैलून की आक्रामक और ठग मार्केटिंग रही। बिलिंग रिकॉर्ड की पड़ताल से साफ हुआ कि सैलून ने बुजुर्ग महिला से सामान्य बाजार दरों से 10 से 20 गुना तक अधिक पैसे ऐंठे। सिर्फ एक बार के लिप टैटू सेशन के नाम पर महिला से 39,800 युआन (करीब 5.7 लाख रुपये) ले लिए गए। इसके अलावा आइब्रो टैटू और कई मामूली थैरेपी के नाम पर भी लाखों रुपये ऐंठे गए।

टीवी शो के जरिए खुला राज, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

जब पीड़िता की बेटी ने इस धोखाधड़ी के खिलाफ शंघाई के एक प्रमुख टीवी शो के जरिए आवाज उठाई, तो यह मामला चीन समेत दुनियाभर के सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इस घटना ने बुजुर्गों के अकेलेपन और आक्रामक मार्केटिंग के जरिए उन्हें निशाना बनाए जाने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग अब मांग कर रहे हैं कि ढलती उम्र के लोगों को ऐसे ठग सैलून और ब्यूटी क्लिनिक्स से बचाने के लिए सख्त उपभोक्ता संरक्षण कानून बनाए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें– Corporate Career Tips: ऑफिस में देर तक बैठना नहीं है सफलता की गारंटी, जानें क्या है करियर में प्रमोशन का असली सीक्रेट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

दुनिया की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।