Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से आठ लोगों की मौत, करीब पांच लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से आठ लोगों की मौत, करीब पांच लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से आठ लोगों की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Bhiwandi Building Collapse: महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई तथा चार से पांच लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पावरलूम नगरी भिवंडी में बालाजी नगर क्षेत्र स्थित कोहिनूर बिल्डिंग का एक हिस्सा बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे ढह गया। रेसिडेंट डिप्टी कलेक्टर (आरडीसी) संदीप माने ने कहा, ‘‘कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। चार से पांच लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है और तलाश एवं खोजन अभियान जारी है।’’

उन्होंने बताया कि एक नाबालिग को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल ले जाया गया। नगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि इस इमारत में कुल 48 कमरे थे, जिनमें प्रत्येक मंजिल पर 12 कमरे थे। इस इमारत को पहले ही नगर निकाय द्वारा खतरनाक घोषित किया जा चुका था। हादसा उस समय हुआ, जब परिसर में मरम्मत का काम जारी था। एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने इमारत से ‘‘तेज दरार पड़ने जैसी आवाजें सुनीं।’’ खतरे को भांपते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद की लेकिन जब कुछ निवासी बाहर निकल ही रहे थे, तभी इमारत की ‘बी’ विंग अचानक भरभराकर ढह गई।

मौके पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), ठाणे आपदा मोचन बल और स्थानीय अग्निशमन विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बचाव कार्य में श्वान दस्ता, चार दमकल वाहन, दो एंबुलेंस और मलबा हटाने वाली भारी मशीनें तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस मानसून में ठाणे जिले में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हुई है और 20 लोग घायल हुए हैं, जिसमें यह घटना भी शामिल है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महाराष्ट्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।