Breaking News
Narnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठकNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठक

Bhiwani News: भिवानी में लिफ्ट देकर 16 साल के किशोर के अपहरण की कोशिश, चलती बाइक से कूदकर बचाई जान

Bhiwani News: भिवानी में लिफ्ट देकर 16 साल के किशोर के अपहरण की कोशिश, चलती बाइक से कूदकर बचाई जान

भिवानी में लिफ्ट देकर 16 साल के किशोर के अपहरण की कोशिश, चलती बाइक से कूदकर बचाई जान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Bhiwani News: भिवानी जिले में तोशाम से बलियाली आ रहे 16 वर्षीय एक किशोर को कथित तौर पर अगवा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोर के अनुसार, उसने तोशाम चुंगी के पास अपने गांव बलियाली जाने के लिए एक अनजान बाइक सवार से लिफ्ट मांगी थी। चालक ने उसे आसानी से बाइक पर बैठा तो लिया, लेकिन थोड़ी दूर आगे बढ़ते ही उसकी नीयत बिगड़ गई। आरोपी चालक उसे बलियाली वाले रास्ते पर ले जाने के बजाय बवानीखेड़ा की ओर ले जाने लगा।

2 लाख रुपये का लालच और चलती बाइक से छलांग

विज्ञापन

किशोर ने जब बाइक सवार को सही रास्ते पर चलने को कहा, तो चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे चुप रहने के लिए ₹2 लाख रुपये देने का लालच दिया। अचानक रास्ता बदलने और भारी-भरकम रकम का लालच दिए जाने से किशोर को चालक की मंशा पर गहरा शक हो गया। खतरा भांपते ही उसने भागने की योजना बनाई। जैसे ही बाइक पूनिया की ढाणी के समीप सड़क पर बने एक बड़े ब्रेकर के पास धीमी हुई, किशोर ने बिना देर किए चलती बाइक से छलांग लगा दी। इसके बाद वह बेतहाशा दौड़कर ढाणी में पहुंचा और वहां मौजूद लोगों को आपबीती बताई।

ग्रामीणों और संस्था ने सुरक्षित घर पहुंचाया

ढाणी के निवासियों ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत बलियाली में ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही ‘सब दा भला’ समिति के अध्यक्ष सरदार गुरु बख्श सिंह और सचिन वाल्मीकि मौके पर पहुंचे। उन्होंने डरे-सहमे किशोर से पूरी घटना की जानकारी ली और उसे ढांढस बंधाते हुए सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वहीं इस पूरे मामले में बवानीखेड़ा थाना एसएचओ सुरेश कुमार का कहना है कि पुलिस को फिलहाल इस घटना के संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पीड़ित पक्ष या परिजनों की ओर से जैसे ही लिखित शिकायत दी जाएगी, उसके आधार पर मामले दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र में ट्यूशन बंक कर भाखड़ा नहर में नहाने गया 13 साल का छात्र डूबा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।