Breaking News
Rahul Priyanka Gandhi Protest: दिल्ली में संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेटीं प्रियंका, राहुल गांधी संग फिर हिरासत मेंHoroscope Update: वक्री शनि का स्व-नक्षत्र में प्रवेश! 9 अक्टूबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगी किस्मतNavratri Puja Samagri List: नवरात्रि पूजा सामग्री कलश स्थापना से लेकर अखंड ज्योति तक, नोट करें हर जरूरी सामानNarnaul Update: जिला जेल में लगी लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने कैदियों को दी कानूनी सहायता की जानकारी, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजाRohtak Student Blackmail: रोहतक में इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी नासूर, छात्रा को नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप, न्यूड वीडियो से किया ब्लैकमेलRahul Priyanka Gandhi Protest: दिल्ली में संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेटीं प्रियंका, राहुल गांधी संग फिर हिरासत मेंHoroscope Update: वक्री शनि का स्व-नक्षत्र में प्रवेश! 9 अक्टूबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगी किस्मतNavratri Puja Samagri List: नवरात्रि पूजा सामग्री कलश स्थापना से लेकर अखंड ज्योति तक, नोट करें हर जरूरी सामानNarnaul Update: जिला जेल में लगी लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने कैदियों को दी कानूनी सहायता की जानकारी, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजाRohtak Student Blackmail: रोहतक में इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी नासूर, छात्रा को नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप, न्यूड वीडियो से किया ब्लैकमेल

Bhiwani Ramlila Mahotsav: भिवानी में सजेगी भव्य रामलीला, 11 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय कलाकार करेंगे मंचन, होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम

AAmandeep Singh
Bhiwani Ramlila Mahotsav: भिवानी में सजेगी भव्य रामलीला, 11 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय कलाकार करेंगे मंचन, होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम

भिवानी में सजेगी भव्य रामलीला, 11 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय कलाकार करेंगे मंचन, होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Bhiwani Ramlila Mahotsav: छोटी काशी भिवानी में इस बार विजयादशमी का पर्व और भी खास होने जा रहा है। श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी की ओर से आगामी 11 अक्टूबर से संपूर्ण रामलीला महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को हांसी गेट स्थित एक विद्यालय परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जहां कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा मीडिया के सामने रखी।

सेठ किरोड़ीमल पार्क में रोजाना सजेगी रामलीला, कोल्ड आतिशबाजी होगी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन

कमेटी के प्रधान विजय बंसल ‘टैणी’ ने बताया कि रामलीला का यह भव्य आयोजन रेलवे रोड स्थित सेठ किरोड़ीमल पार्क (Seth Kiromal Park Ramlila) में 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक रोजाना रात 7 बजे से होगा। उन्होंने बताया कि इस बार दर्शकों को अध्यात्म और कला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार प्रभु श्री राम की लीलाओं का सजीव और मनमोहक मंचन करेंगे। इसके अलावा, बाहरी राज्यों से आए प्रशिक्षित तकनीशियन मंच पर विशेष ‘कोल्ड आतिशबाजी’ का प्रदर्शन भी करेंगे, जो लोगों के लिए एक अलग ही आकर्षण का केंद्र बनेगी।

100-100 फीट ऊंचे रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन

प्रधान विजय बंसल ने बताया कि 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे विजयादशमी (Bhiwani Ravan Dahan) के पावन पर्व पर अहिरावण और रावण वध की लीला का मंचन किया जाएगा। इसके बाद पार्क परिसर में बने 100-100 फीट ऊंचे रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के विशालकाय पुतलों का दहन होगा। (Ramlila Haryana) महोत्सव के अंतिम चरण में 21 अक्टूबर को स्थानीय शिव नगर कॉलोनी स्थित सिंघानिया भवन में ‘रामराज तिलक’ और भावनात्मक ‘भरत मिलाप’ कार्यक्रम के साथ इस 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव का समापन होगा।

तिथियों के अनुसार यह रहेगा 11 दिवसीय कार्यक्रमों का पूरा खाका (Haryana Ramlila Updates) 

11 अक्टूबर: गणेश वंदना, नारद मोह एवं भगवान विष्णु को श्राप की लीला

12 अक्टूबर: श्री राम जन्म उत्सव एवं ताड़का वध

13 अक्टूबर: सीता स्वयंवर एवं लक्ष्मण-परशुराम संवाद

14 अक्टूबर: राम वन गमन एवं केवट लीला का मनमोहक मंचन

15 अक्टूबर: श्रवण लीला, राजा दशरथ परलोक गमन एवं चित्रकूट में राम-भरत मिलाप

16 अक्टूबर: सीता हरण, सुग्रीव-राम मिलाप, बाली वध एवं हनुमान जी का लंका प्रवेश

17 अक्टूबर: अशोक वाटिका में सीता दर्शन, लंका दहन एवं विभीषण की श्री राम शरणागत

18 अक्टूबर: रावण-अंगद संवाद, लक्ष्मण मूर्छा एवं हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाना

19 अक्टूबर: युद्ध में महाबली कुम्भकर्ण एवं मेघनाथ का वध

20 अक्टूबर: अहिरावण-रावण वध, भव्य आतिशबाजी एवं 100 फीट के पुतलों का दहन

21 अक्टूबर: श्री रामराज तिलक, राज्याभिषेक एवं भव्य भरत मिलाप समारोह

यह भी पढ़ें–Gurugram Amit Shah: गुरुग्राम में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आगाज, अमित शाह पहुंचे लेजर वैली ग्राउंड, सीएम नायब सैनी ने किया स्वागत

विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।