Breaking News
Panipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोग

Bhiwani Swine Flu: भिवानी में स्वाइन फ्लू का कहर, 3 नए मरीज मिलने से हड़कंप, आंकड़ा 18 पहुंचा

Bhiwani Swine Flu:  भिवानी में स्वाइन फ्लू का कहर, 3 नए मरीज मिलने से हड़कंप, आंकड़ा 18 पहुंचा

भिवानी में स्वाइन फ्लू का कहर, 3 नए मरीज मिलने से हड़कंप, आंकड़ा 18 पहुंचा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani Swine Flu: त्योहारी और बदलते मौसम के बीच भिवानी जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1 Virus) की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। शुक्रवार को जिले में तीन और लोगों की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई, जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 15 से बढ़कर 18 हो गया है। नए सामने आए मामलों में से तीन मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि एक मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज दिया जा रहा है।

14 मरीज होकर लौटे अपने घर, बीते दो दिनों से ओपीडी में राहत

विज्ञापन

इस संक्रमण के बीच राहत की बात यह है कि भिवानी में कुल 18 में से 14 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और अपने घर लौट आए हैं। वहीं, पिछले दो दिनों का आंकड़ा देखें तो मेडिकल कॉलेज की ओपीडी, सब-डिविजनल अस्पतालों और ग्रामीण सीएचसी (CHC) केंद्रों पर स्वाइन फ्लू का कोई नया संदिग्ध मामला दर्ज नहीं हुआ है। इसके बावजूद, हवा में फैलने वाले इस वायरस के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य अमला पूरी तरह चौकन्ना है।

प्राइवेट अस्पतालों को सीएमओ की हिदायत: छिपाएं नहीं, तुरंत साझा करें रिपोर्ट

मामलों की गंभीरता को देखते हुए भिवानी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने निजी नर्सिंग होम, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब संचालकों के साथ सख्त रुख अपनाया है। सीएमओ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू का कोई संभावित मरीज आता है या उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकलती है, तो इसकी सूचना और केस हिस्ट्री बिना किसी देरी के तुरंत स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाए। विभाग का मानना है कि समय पर मरीज का ट्रैकिंग रिकॉर्ड मिलने से संक्रमण की चेन को रोका जा सकेगा।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर लौटना शुरू हुआ मानसून 16 जिलों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।