Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Bigg Boss Secrets: ‘कैमरे के सामने सब साफ, दिव्या अग्रवाल ने खोले बिग बॉस के गंदे राज

Bigg Boss Secrets: 'कैमरे के सामने सब साफ, दिव्या अग्रवाल ने खोले बिग बॉस के गंदे राज

Bigg Boss Secrets: ‘कैमरे के सामने सब साफ, दिव्या अग्रवाल ने खोले बिग बॉस के गंदे राज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
JJagmarg

Bigg Boss Secrets: टेलीविजन का सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर हंगामा मचाने को तैयार है। जहां एक ओर दर्शक नए चेहरों और सलमान खान की ‘वीकेंड का वार’ क्लास का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शो की पूर्व विनर और मशहूर एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने इस आलीशान घर के भीतर की उस कड़वी और हैरान करने वाली हकीकत से पर्दा उठाया है, जिसे मेकर्स बड़ी चालाकी से एडिटिंग टेबल पर ही काट देते हैं।

हाल ही में को-कंटेस्टेंट रहे शार्दुल पंडित के चर्चित पॉडकास्ट ‘Shaardulogy’ में पहुंची दिव्या ने शो के कई ऐसे ‘डार्क सीक्रेट्स’ साझा किए, जिन्हें सुनकर किसी के भी कान खड़े हो जाएं।

विज्ञापन

मामूली केचअप के लिए जुगाड़, लेकिन रफ़्तार में मिलती है सिगरेट

दिव्या अग्रवाल ने बताया कि टीवी पर आलीशान दिखने वाले उस घर में कदम रखते ही इंसान की बुनियादी जरूरतें बदल जाती हैं। बाहर की दुनिया में बेहद सामान्य लगने वाली कॉफी या टोमैटो केचअप जैसी चीजें भी शो के भीतर किसी बेशकीमती ‘लग्जरी आइटम’ की तरह लगने लगती हैं।

राशन पर इतनी सख्त पाबंदी होती है कि दिव्या को केचअप न मिलने पर खुद रसोई में जुगाड़ लगाकर उसे तैयार करना पड़ा था। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि जहां खाने-पीने के सामान पर मेकर्स पाई-पाई का हिसाब रखते हैं, वहीं सिगरेट के शौकीनों के लिए उनका दिल काफी बड़ा होता है। दिव्या के मुताबिक, सुबह की आंख खुलते ही कंटेस्टेंट्स को उनके पसंदीदा ब्रांड की सिगरेट मुहैया करा दी जाती है और टीम के लोग बकायदा इसके लिए पसंदीदा ब्रांड्स की लिस्ट मांगते हैं।

शराब की सच्चाई और कैमरों से दूर ‘बाथरूम’ के भीतर का खेल

अक्सर दर्शकों के बीच यह कयास लगाए जाते हैं कि वीकेंड की पार्टियों या तनाव भरे माहौल में क्या कंटेस्टेंट्स को शराब (दारू) भी परोसी जाती है? इस पर दिव्या ने पूर्णविराम लगाते हुए कहा कि यह सिर्फ बाहर के लोगों का एक भ्रम है; घर में किसी भी परिस्थिति में अल्कोहल की अनुमति नहीं होती। वहीं, जब बात कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ और उनके बीच पनपने वाले फिजिकल रिलेशंस पर आई, तो दिव्या ने हंसते हुए एक बड़ा इशारा किया।

उन्होंने कहा कि कैमरे के सामने भले ही दर्शकों को सब कुछ बहुत संभला हुआ दिखे, लेकिन उस घर की चारदीवारी के भीतर बहुत कुछ ऐसा घटित होता है जो ऑन-एयर नहीं जाता। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए होस्ट शार्दुल पंडित ने भी हामी भरी और कहा, “ये बात बिल्कुल सच है, कैमरे के पीछे और खासकर बाथरूम के अंदर बहुत कुछ होता है जिसकी भनक बाहर वालों को नहीं लग पाती।”

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मनोरंजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।