Breaking News
36 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 3,243 करोड़ रुपये : बलजीत कौरCollege Days Viral Post: कॉलेज के दिन सच में सबसे अच्छे थे? सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस भावुक पोस्ट ने रुलाए लोगKarwa Chauth Fashion Trends: इस व्रत पर बिखेरें अपने हुस्न का जादू, ट्रेंड में छाई हैं सुर्ख लाल रंग की ये 5 खूबसूरत साड़ियांSonipat News: सोनीपत में 37 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजार गए परिवार के घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले उड़े चोररविवार सुबह चंडीगढ़ में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, मैराथन के चलते सुबह 5 से 9:30 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट36 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 3,243 करोड़ रुपये : बलजीत कौरCollege Days Viral Post: कॉलेज के दिन सच में सबसे अच्छे थे? सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस भावुक पोस्ट ने रुलाए लोगKarwa Chauth Fashion Trends: इस व्रत पर बिखेरें अपने हुस्न का जादू, ट्रेंड में छाई हैं सुर्ख लाल रंग की ये 5 खूबसूरत साड़ियांSonipat News: सोनीपत में 37 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजार गए परिवार के घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले उड़े चोररविवार सुबह चंडीगढ़ में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, मैराथन के चलते सुबह 5 से 9:30 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट

भाजपा की 23 अगस्त को जिला महेंद्रगढ़ के सभी 183 शक्ति केंद्रों की बैठक

ddharm narain
भाजपा की 23 अगस्त को जिला महेंद्रगढ़ के सभी 183 शक्ति केंद्रों की बैठक
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul BJP News: 23 अगस्त को जिला महेंद्रगढ़ के सभी 183 शक्ति केंद्रों पर आयोजित होने वाली बैठकों की तैयारियों को लेकर नारनौल स्थित जिला भाजपा कार्यालय नमो कमल में बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला अध्यक्ष डॉ.यतेंद्र राव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया एवं संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से महेंद्रगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनसे संवाद किया।
वर्चुअल बैठक के दौरान प्रदेश पदाधिकारियों ने शक्ति केंद्र स्तर पर होने वाली बैठकों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी बैठक को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष डॉ.यतेंद्र राव ने कहां की 23 अगस्त को जिले के सभी 183 शक्ति केदो पर होने वाली बैठकों को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा की शक्ति केंद्र संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है और इनके माध्यम से पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ प्रत्येक शक्ति केंद्र की बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करते हुए संगठन को और मजबूत करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
जिला कार्यालय में मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन को ध्यानपूर्वक सुना तथा 23 अगस्त को होने वाली सभी 183 शक्ति केंद्रों की बैठकों को सफल बनाने के लिए तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में जिला प्रमुख डॉ राकेश, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत कलवाड़ी व दयाराम यादव, मीडिया पैनलिस्ट एडवोकेट राकेश शर्मा, वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी सुरेश चौधरी, जिला महामंत्री किशनलाल सैनी व योगेश शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र राजपूत, जिला मंत्री मनीष संघी, रविंदत, सपना गुप्ता व अर्चना ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष पवन देव, आईटी प्रमुख आनंद मेहता, जिला पार्षद महंत बचई नाथ, सरिता जांगिड़, भवानी सिंह, राजेंद्र लंबा, जीतपाल सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।