Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

BKU Protest Yamunanagar: 26 जून को यमुनानगर में हंगामा तय! बिजली मंत्री अनिल विज का घेराव करेंगे किसान, सुभाष गुर्जर की बड़ी चेतावनी

BKU Protest Yamunanagar: 26 जून को यमुनानगर में हंगामा तय! बिजली मंत्री अनिल विज का घेराव करेंगे किसान, सुभाष गुर्जर की बड़ी चेतावनी

26 जून को यमुनानगर में हंगामा तय! बिजली मंत्री अनिल विज का घेराव करेंगे किसान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

BKU Protest Yamunanagar: (संजीव चौहान) यमुनानगर के बिलासपुर में भारतीय किसान यूनियन की बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर के तेवर बेहद तल्ख नजर आए। उन्होंने कैबिनेट मंत्री अनिल विज की कार्यशैली पर सीधा निशाना साधते हुए कहा, “मंत्री जी यहां आकर दूसरे विभागों की कमियां निकालते हैं, अफसरों को सस्पेंड करने की धमकी देते हैं, लेकिन उनके अपने बिजली विभाग में जो अंधेरगर्दी मची है, उस पर उनका ध्यान क्यों नहीं जाता? आज बिजली दफ्तरों में किसानों को कोई मान-सम्मान नहीं मिलता, उनकी जायज शिकायतों को भी फाइलों में दबा दिया जाता है।”

इन जलते हुए मुद्दों पर मंत्री को घेरेगा अन्नदाता

विज्ञापन

किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ शिकायतों का एक लंबा पुलिंदा तैयार किया है, जिसे लेकर वे 26 जून को जनता दरबार में पहुंच रहे हैं। भाकियू के मुताबिक उनके मुख्य मुद्दे निम्नलिखित हैं:

बरसों से लंबित पड़े ट्यूबवेल कनेक्शनों को तुरंत जारी करना।

खेतों के ऊपर मौत बनकर लटक रही ढीली तारें और टूटे हुए खंभों को बदलना।

किसी भी ट्रांसफार्मर पर ‘लाइन काटने’ के लिए स्विच (Cut-out) न होना, जिससे हादसे का डर बना रहता है।

बिना किसी कड़े नियम-शर्तों के किसानों के ट्यूबवेल का लोड बढ़ाना।

धान और सिंचाई के इस सीजन में भी गांवों को 8 घंटे निर्बाध बिजली न मिलना और बार-बार अघोषित कट लगाना।

डीसी यमुनानगर के रवैये पर भी उठाए सवाल: सुभाष गुर्जर ने केवल बिजली विभाग ही नहीं, बल्कि जिला उपायुक्त (कैप्टन मनोज कुमार) पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब भी किसान और मजदूर अपनी फरियाद लेकर उपायुक्त से मिलने जाते हैं, तो उनका रवैया आम जनता के प्रति संवेदनशील नहीं होता। इन तमाम प्रशासनिक खामियों को 26 जून को मंत्री के सामने बेबाकी से रखा जाएगा।

खजूरी गांव में अगली रणनीति, आंदोलन की जमीन तैयार

इस आंदोलन को धार देने के लिए भाकियू ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बिलासपुर की बैठक संपन्न होने के बाद अब अगला पड़ाव रादौर ब्लॉक का खजूरी गांव होगा। वहां होने वाली महाबैठक में पूरे जिले के किसानों की बिजली समस्याओं को लिखित रूप में दर्ज कर एक अंतिम मांग पत्र (मेमोरेंडम) तैयार किया जाएगा। गुर्जर ने जिले के सभी ‘क्रांतिकारी’ किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं से 26 जून के कूच के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहने का आह्वान किया है।

बिलासपुर की इस रणनीतिक बैठक में नरेश मोहड़ी, सुभाष शर्मा, सुभाष हरतोल, जसबीर अजीजपुर, जसविंदर अजीजपुर, जसबीर मारंवा, पमुवाला के पूर्व सरपंच इरफान, जनक पांडो, संजू श्यामपुर और नायब सलेमपुर सहित भारी संख्या में इलाके के प्रबुद्ध किसान और यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।