Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Bullet Train Delhi: दिल्ली से लखनऊ 2 घंटे और सिलीगुड़ी 6 घंटे, सरकार ने तैयार किया 4 नए बुलेट ट्रेन रूट का प्लान

Bullet Train India: दिल्ली से लखनऊ 2 घंटे और सिलीगुड़ी 6 घंटे, सरकार ने तैयार किया 4 नए बुलेट ट्रेन रूट का प्लान

जेवर एयरपोर्ट, आगरा और अयोध्या लिंक रूट; जानिए दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन के सभी स्टेशनों की लिस्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bullet Train Delhi: नई दिल्ली। केंद्र सरकार दिल्ली-एनसीआर को देश का अगला बड़ा हाईस्पीड रेल हब बनाने की तैयारी में जुटी है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के बाद अब दिल्ली से चार नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है।

इनमें दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी और दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर सबसे अहम माने जा रहे हैं। फिलहाल इन परियोजनाओं पर सर्वे, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर), डिजाइन और अन्य मंजूरियों की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन

दिल्ली से लखनऊ दो घंटे 10 मिनट में पहुंच सकेंगे

दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की लंबाई करीब 813 से 865 किलोमीटर प्रस्तावित है। इस रूट पर 13 से 15 स्टेशन बनाए जाने की योजना है। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसके शुरू होने पर दिल्ली से लखनऊ का सफर करीब दो घंटे 10 मिनट और वाराणसी का सफर लगभग तीन घंटे 50 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

प्रस्तावित स्टेशनों में हजरत निजामुद्दीन, नोएडा, जेवर एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, न्यू भदोही और वाराणसी शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ से अयोध्या तक अलग लिंक रूट बनाने का भी प्रस्ताव है।

दिल्ली से सिलीगुड़ी छह घंटे में पहुंचने की योजना

दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की लंबाई करीब 1705 किलोमीटर होगी। यह दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, वाराणसी, बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार और न्यू जलपाईगुड़ी (सिलीगुड़ी) को जोड़ेगा। इस कॉरिडोर के शुरू होने पर दिल्ली से सिलीगुड़ी की यात्रा करीब छह घंटे में पूरी होने का अनुमान है। भविष्य में इस रूट को गुवाहाटी तक बढ़ाने की भी योजना है।

दो अन्य कॉरिडोर भी प्रस्तावित

सरकार दिल्ली-जयपुर-उदयपुर-अहमदाबाद और दिल्ली-अमृतसर-जम्मू बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर भी काम कर रही है। अहमदाबाद कॉरिडोर को आगे मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन से जोड़ा जाएगा। वहीं, अमृतसर-जम्मू कॉरिडोर बनने के बाद दिल्ली से अमृतसर की यात्रा करीब दो घंटे में पूरी की जा सकेगी।

चारों प्रस्तावित परियोजनाओं पर अभी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। सभी अलग-अलग स्तर पर सर्वे, डीपीआर, डिजाइन और मंजूरी की प्रक्रिया में हैं। दूसरी ओर, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का पहला चरण 2027 तक शुरू करने और पूरा प्रोजेक्ट 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन बी35 पर भी काम जारी है।

यह भी पढ़ें– HTET Result: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा संपन्न, जानें कब जारी होगी आंसर-की और रिजल्ट की तारीख

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।