Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Celebrity divorce rumours: क्या सच में अलग हो रहे हैं प्रिंस नरूला और युविका? कपल ने वीडियो जारी कर बताया पूरा सच

Celebrity divorce rumours: क्या सच में अलग हो रहे हैं प्रिंस नरूला और युविका? कपल ने वीडियो जारी कर बताया पूरा सच

क्या सच में अलग हो रहे हैं प्रिंस नरूला और युविका?

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Celebrity divorce rumours: ग्लेमर वर्ल्ड के सबसे चहेते कपल्स में शुमार प्रिंस नरूला और युविका चौधरी पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए थे। इंटरनेट पर अचानक यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई कि शादी के आठ साल बाद यह खूबसूरत जोड़ी अब एक-दूसरे से राहें जुदा करने जा रही है। इन अफवाहों को हवा तब मिली जब फैंस ने नोटिस किया कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते के टूटने की अटकलें लगाई जाने लगीं, लेकिन अब खुद इस स्टार कपल ने सामने आकर पूरे मामले का सच उजागर कर दिया है।

“हमारे अलग होने की खबरें 100% फर्जी हैं”

विज्ञापन

लगातार बढ़ रही कयासबाजियों के बीच प्रिंस नरूला ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें बाद में उनकी पत्नी युविका चौधरी भी नजर आईं। वीडियो के साथ कपल ने एक कड़ा कैप्शन लिखकर उन लोगों पर निशाना साधा जो उनके रिश्ते के खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। प्रिंस और युविका ने दोटूक शब्दों में लिखा:

“वक्त आ गया है उस मुद्दे पर बात करने का जिसे लेकर पूरा इंटरनेट पागल हो रहा है। जो लोग हमसे नफरत करते हैं, क्या वे हमारे तलाक की झूठी अफवाहों का जश्न मना रहे हैं? हम साफ कर देना चाहते हैं कि ये खबरें 100 प्रतिशत गलत हैं।”

क्या सिर्फ एक विज्ञापन के लिए रचा गया था यह पूरा ड्रामा?

वीडियो में प्रिंस और युविका अपने रिश्ते के उतार-चढ़ाव, छोटी-मोटी बहसों और गलतफहमियों का जिक्र करते दिख रहे हैं। हालांकि, वीडियो के आगे बढ़ते ही यह साफ हो गया कि इस बातचीत के तार एक ज्योतिष ऐप के विज्ञापन से जुड़े हुए थे। कपल की इस पोस्ट के सामने आने के बाद अब कॉरपोरेट और पीआर गलियारों में यह चर्चा तेज है कि इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करना और अनबन की हवा देना महज एक पब्लिसिटी स्टंट था, ताकि उस मोबाइल ऐप की तरफ लोगों का ध्यान खींचा जा सके।

संभावना सेठ के कमेंट ने खींचा ध्यान

कपल के इस वीडियो पर इंडस्ट्री के उनके दोस्तों और फैंस की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ ने प्रिंस और युविका की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “भाई तुम लोग सब कुछ बर्दाश्त और धारण कर लो, बस आपस में प्यार से रहो।” भले ही इस पूरे विवाद के पीछे किसी ब्रांड का प्रमोशन रहा हो, लेकिन तलाक की खबरों के फर्जी निकलने से प्रिंस और युविका के चाहने वालों ने निश्चित तौर पर राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें–बचे हुए चावल से पनीर बनाने की रेसिपी वायरल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

जीवन शैली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।