Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Chandigarh Crime News: विदेश भेजने का सपना दिखाकर 20.12 लाख ठगे, इमिग्रेशन कंपनी पर केस

Chandigarh Crime News: विदेश भेजने का सपना दिखाकर 20.12 लाख ठगे, इमिग्रेशन कंपनी पर केस

चंडीगढ़ में विदेश भेजने के नाप पर ठगी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigarh Crime News: विदेश में बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। चंडीगढ़ में सेक्टर-35 स्थित एक इमिग्रेशन कंपनी के संचालक समेत अन्य लोगों पर वीजा दिलाने और विदेश भेजने के नाम पर 20.12 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मोहाली के गांव लांडरां निवासी जुझार सिंह ने शिकायत में बताया कि उन्होंने विदेश जाने के लिए सेक्टर-35/सी स्थित एक्सप्रेस इमिग्रेशन एंट्री सर्विस से संपर्क किया था। कंपनी के संचालक डेविड अरोड़ा और उसके सहयोगियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका वीजा लगवाकर विदेश भेज दिया जाएगा। इस भरोसे में आकर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग किस्तों में 20 लाख 12 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद भी आरोपियों ने न तो वीजा उपलब्ध कराया और न ही विदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी की। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें लगातार टालमटोल किया। काफी समय तक चक्कर कटवाने और कोई समाधान न मिलने पर उन्होंने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस ने डेविड अरोड़ा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2), 318(4) तथा इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब कंपनी के दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए भुगतान संबंधी रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसी तरह अन्य लोगों को भी विदेश भेजने के नाम पर ठगी का शिकार तो नहीं बनाया गया। जांच में यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उन्हें भी केस में शामिल किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।