Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Chandigarh: स्वास्थ्य विभाग की पहल से बदली तस्वीर, मनीमाजरा में घर के पास पहुंचीं जांच और उपचार सेवाएं

Chandigarh: स्वास्थ्य विभाग की पहल से बदली तस्वीर, मनीमाजरा में घर के पास पहुंचीं जांच और उपचार सेवाएं

सामुदायिक केंद्र, मनीमाजरा में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigarh: स्वास्थ्य विभाग ने लोगों तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और गंभीर बीमारियों की शुरुआती पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन एकीकृत स्वास्थ्य अभियान को और तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत वीरवार को सामुदायिक केंद्र, मनीमाजरा में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने निःशुल्क जांच और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

यह अभियान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की कार्यवाहक निदेशक एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), चंडीगढ़ की मिशन निदेशक डॉ. सद्भावना पंडित की पहल पर शुरू किया गया है। इस अभियान की खासियत यह है कि पहली बार विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को एक ही मंच पर लाकर समुदाय तक जांच, बीमारी की पहचान, परामर्श, रेफरल और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में क्षय रोग (टीबी), एचआईवी/एड्स, हेपेटाइटिस-बी एवं सी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और सिफिलिस जैसी बीमारियों की जांच की गई। टीबी की सक्रिय पहचान के लिए राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) की मोबाइल डायग्नोस्टिक वैन भी मौके पर तैनात रही।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से संभावित टीबी मरीजों की पहचान की। पोर्टेबल डिजिटल चेस्ट एक्स-रे के जरिए मरीजों की जांच की गई और जरूरत पड़ने पर सीबीएनएएटी जांच कर बीमारी की पुष्टि की गई। टीबी से पीड़ित पाए गए लोगों को तत्काल राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निःशुल्क उपचार और सहायता सेवाओं से जोड़ा गया। शिविर में क्षेत्र की पार्षद ने भी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और लोगों से अपील की कि वे समय पर जांच करवाएं तथा चंडीगढ़ को टीबी मुक्त बनाने के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। शिविर में स्वास्थ्य जांच का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वीरवार को कुल 75 लोगों का चेस्ट एक्स-रे किया गया, 4 सीबीएनएएटी जांच हुई, 70 लोगों की रक्त शर्करा जांच, 70 लोगों का वजन परीक्षण, 68 लोगों का रक्तचाप परीक्षण और 54 लोगों की एचआईवी, वीडीआरएल, एचबीएसएजी तथा एचसीवी जांच की गई।

जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को बीमारियों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया। लोगों को सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह अभियान आगे भी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जारी रहेगा। इसके तहत शुक्रवार को मौली गांव, 27 जून को वाल्मीकि मंदिर के मुख्य द्वार के सामने सेक्टर-25, 29 जून को साईं बाबा मंदिर के निकट सेक्टर-29, 30 जून को मंदिर क्षेत्र सेक्टर-50, 1 जुलाई को ढिल्लों कॉम्प्लेक्स मनीमाजरा और 2 जुलाई को मोटर मार्केट मनीमाजरा में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें; PU में एनसीसी कैडेट तैयार करेंगे ड्रोन टीम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।