Breaking News
राजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधारSahaja Yoga Jyotisar School: ज्योतिसर प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया आत्मसाक्षात्कार का संदेश, शिक्षकों ने भी लिया हिस्साचंडीगढ़ समेत 6 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्टराजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधारSahaja Yoga Jyotisar School: ज्योतिसर प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया आत्मसाक्षात्कार का संदेश, शिक्षकों ने भी लिया हिस्साचंडीगढ़ समेत 6 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट

Chandigarh News: चंडीगढ़ में 227 करोड़ के टेबल एजेंडे पर आप का राजभवन मार्च, राज्यपाल को सौंपेगी ज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में 227 करोड़ के टेबल एजेंडे पर आप का राजभवन मार्च, राज्यपाल को सौंपेगी ज्ञापन

AAP राज्यपाल को सौंपेगी ज्ञापन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigarh News: चंडीगढ़ नगर निगम की 363वीं जनरल हाउस बैठक में 227 करोड़ रुपये की पाइपलाइन परियोजना को टेबल एजेंडे के जरिए मंजूरी दिए जाने का मामला अब राजनीतिक रूप से और गरमा गया है। कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी भी इस मुद्दे पर भाजपा और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ खुलकर मैदान में उतर आई है। पार्टी गुरुवार को सेक्टर-17 स्थित नगर निगम भवन से पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक के राजभवन तक पैदल विरोध मार्च निकालेगी। आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह मार्च केवल विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। मार्च के बाद पार्टी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक को ज्ञापन भी सौंपेगा।

 

विज्ञापन

227 करोड़ की परियोजना पर AAP ने उठाए कई सवाल

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि कजौली वाटर वर्क्स से चंडीगढ़ तक वाटर सप्लाई पाइपलाइन बदलने की 227 करोड़ रुपये की परियोजना को अंतिम समय में टेबल एजेंडे के रूप में सदन में रखा गया और पर्याप्त चर्चा के बिना मंजूरी दिला दी गई। पार्टी का कहना है कि पार्षदों को प्रस्ताव का अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला और न ही परियोजना के तकनीकी एवं वित्तीय पहलुओं पर विस्तृत चर्चा कराई गई। आप नेताओं के अनुसार जनता के टैक्स से जुड़ी इतनी बड़ी परियोजना को इस तरह मंजूरी देना पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

 

राज्यपाल को सौंपा जाएगा ज्ञापन

विरोध मार्च के बाद आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक को ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन में परियोजना से जुड़ी कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की जाएगी। इसके साथ ही पार्टी जांच पूरी होने तक 227 करोड़ रुपये की परियोजना पर रोक लगाने, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर), लागत का मदवार विवरण और सभी तकनीकी स्वीकृतियों को सार्वजनिक करने की भी मांग करेगी।

 

नगर निगम से राजभवन तक रहेगा विरोध मार्च

पार्टी के अनुसार विरोध मार्च सेक्टर-17 स्थित नगर निगम भवन से शुरू होकर सेक्टर-6 स्थित राजभवन तक जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेता, पार्षद और कार्यकर्ता शामिल होने की संभावना है। यह मामला पहले से नगर निगम की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है और अब सड़क पर उतरने के साथ इसका राजनीतिक असर और बढ़ने के संकेत हैं।

 

प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

राजभवन तक प्रस्तावित मार्च को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। नगर निगम भवन से लेकर राजभवन तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की गई है ताकि प्रदर्शन के दौरान यातायात और कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।