Breaking News
Rajound News: राजौंद में पुलिस का बड़ा एक्शन, दीपावली पर बाजारों से हटाया अतिक्रमण, बेतरतीब खड़े वाहनों पर चला चाबुकNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, मौके पर हुआ अधिकांश शिकायतों का निस्तारणGurugram Mobile Snatching: गुरुग्राम में एमजी रोड पर दुस्साहस, चलते ऑटो से महिला का मोबाइल झपटा, डैशकैम वीडियो वायरलराजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीRajound News: राजौंद में पुलिस का बड़ा एक्शन, दीपावली पर बाजारों से हटाया अतिक्रमण, बेतरतीब खड़े वाहनों पर चला चाबुकNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, मौके पर हुआ अधिकांश शिकायतों का निस्तारणGurugram Mobile Snatching: गुरुग्राम में एमजी रोड पर दुस्साहस, चलते ऑटो से महिला का मोबाइल झपटा, डैशकैम वीडियो वायरलराजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारी

Chandigarh News: चंडीगढ़ में ड्रग्स सिंडिकेट पर पुलिस का शिकंजा, छह तस्कर गिरफ्तार

Chandigarh News: चंडीगढ़ में ड्रग्स सिंडिकेट पर पुलिस का शिकंजा, छह तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़ में छह तस्कर गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohliकंटेंट क्रेडिट: जगमार्ग रिपोर्टर- मयंक मिश्रा

Chandigarh News: नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत चंडीगढ़ पुलिस ने एक संगठित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मलोया थाना पुलिस की इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से कुल 41.47 ग्राम हेरोइन और 14.55 ग्राम आईस (मेथामफेटामाइन) बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर एक-एक कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां सामने आती गईं। अब गिरोह की सप्लाई चेन और इसके पीछे सक्रिय अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है।

मामले की शुरुआत 31 जुलाई की रात हुई, जब मलोया थाना पुलिस की टीम टोगा बैरियर, डड्डूमाजरा के पास गश्त कर रही थी। रात करीब 12:40 बजे पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। उसके पास से 14.11 ग्राम हेरोइन और 3.61 ग्राम आईस (मेथ) बरामद हुई। आरोपी की पहचान मोहाली के गांव माजरा निवासी 38 वर्षीय गुरसेवक सिंह के रूप में हुई। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

विज्ञापन

रिमांड के दौरान गुरसेवक सिंह से हुई पूछताछ में ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हुए। इन जानकारियों के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-44 निवासी रोहित उर्फ विक्की और सेक्टर-50 निवासी विक्रम कपूर उर्फ रोहित को गिरफ्तार किया। रोहित उर्फ विक्की के कब्जे से 5.58 ग्राम और विक्रम कपूर के पास से 5.36 ग्राम आईस (मेथ) बरामद हुई।

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने 2 अगस्त को सेक्टर-52 निवासी विजय राजभर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.14 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके बाद कजहेड़ी निवासी रविंदर कुमार को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 10.14 ग्राम हेरोइन मिली। इस तरह अब तक इस मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी आपसी साजिश के तहत नशे की सप्लाई और बिक्री का नेटवर्क चला रहे थे। इसी आधार पर मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा-29 (आपराधिक साजिश) भी जोड़ दी गई है। रोहित उर्फ विक्की को अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों से भी लगातार पूछताछ जारी है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।