Breaking News
Amit Shah ने झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार से मांगा जवाब, Arvind Kejriwal ने किया पलटवारHaryana Paddy Procurement: हरियाणा में धान खरीद जोरों पर, MSP पर बिक रही फसल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला सबसे आगेBollywood News: रामायण का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश के लुक ने मचाया तहलकायस बैंक मामले में RBI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘मूक दर्शक बना रहा’, निवेशकों को राहतBathinda Goods Train Derail : बठिंडा के रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 3 डिब्बेAmit Shah ने झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार से मांगा जवाब, Arvind Kejriwal ने किया पलटवारHaryana Paddy Procurement: हरियाणा में धान खरीद जोरों पर, MSP पर बिक रही फसल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला सबसे आगेBollywood News: रामायण का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश के लुक ने मचाया तहलकायस बैंक मामले में RBI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘मूक दर्शक बना रहा’, निवेशकों को राहतBathinda Goods Train Derail : बठिंडा के रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 3 डिब्बे

चंडीगढ़ के रेल यात्रियों को राहत: 36 दिन बाद खत्म हुआ मेगा ब्लॉक, सभी 442 ट्रेन ट्रिप बहाल

VVinita Kohli
शेयर करें
Chandigarh Railway News चंडीगढ़ के रेल यात्रियों को राहत: 36 दिन बाद खत्म हुआ मेगा ब्लॉक, सभी 442 ट्रेन ट्रिप बहाल

चंडीगढ़ के रेल यात्रियों को राहत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Chandigarh Railway News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पिछले 36 दिनों से चल रहा मेगा ब्लॉक वीरवार रात खत्म हो गया। शुक्रवार से निर्धारित ट्रेनें फिर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलनी शुरू हो जाएंगी। स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के लिए 10 सितंबर से लगाए गए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के चलते रेलवे को 442 ट्रेन ट्रिप रद्द करनी पड़ी थीं। अब इन सभी ट्रिप को बहाल कर दिया गया है। इस बदलाव से चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ब्लॉक के दौरान कुछ ट्रेनों को अंबाला कैंट और साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) से चलाया जा रहा था। इसके कारण यात्रियों को अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशन तक पहुंचना पड़ता था। अब वे दोबारा चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से ही इन ट्रेनों में सफर कर सकेंगे। रेलवे ने पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों को SMS भेजकर ट्रेन के शुरुआती स्टेशन में हुए बदलाव की जानकारी देनी शुरू कर दी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें।

 

विज्ञापन

462 करोड़ रुपये से बन रहा वर्ल्ड क्लास स्टेशन

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहा निर्माण कार्य रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) की ओर से विकसित किए जा रहे वर्ल्ड क्लास स्टेशन प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस परियोजना पर 462 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए 10 सितंबर से पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लगाया गया था। इस दौरान स्टेशन पर नए रूफ स्ट्रक्चर का निर्माण किया गया और पुराने फुट ओवरब्रिज को हटाने का काम किया गया। इन कार्यों के कारण कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था। वहीं, कुछ ट्रेनों के शुरुआती और आखिरी स्टेशन में भी अस्थायी बदलाव किए गए थे। अब ब्लॉक समाप्त होने के बाद ट्रेन संचालन को पहले की व्यवस्था के अनुसार बहाल किया जा रहा है।

 

अंबाला और मोहाली से चलने वाली ट्रेनों का संचालन भी बहाल

ब्लॉक के दौरान ट्रेन संख्या 15063/15068, 12983/12984 और 20989/20990 को निर्धारित तारीखों पर अंबाला कैंट से शुरू या समाप्त किया जा रहा था। शुक्रवार से इन ट्रेनों का संचालन फिर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से होगा। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14615/14616 (लालकुआं-अमृतसर-लालकुआं) के मार्ग में भी बदलाव किया गया था। अब यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी। मोहाली रेलवे स्टेशन से चलाई जा रही पांच जोड़ी ट्रेनों को भी शुक्रवार से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बहाल किया जा रहा है। इनमें ट्रेन संख्या 18309/18101, 18310/18102, 11905/11906, 15531/15532 और 14631/14632 शामिल हैं।

इन ट्रेनों के चंडीगढ़ से चलने से यात्रियों को अब ट्रेन पकड़ने के लिए मोहाली या अंबाला कैंट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खासकर उन यात्रियों को सुविधा होगी, जिन्होंने पहले से चंडीगढ़ से यात्रा की योजना बनाई थी और ब्लॉक के दौरान उन्हें दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी पड़ रही थी। रेलवे के अनुसार, पहले से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को SMS के जरिए जानकारी भेजी जा रही है। इसके बावजूद यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 पर अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है, ताकि ट्रेन के समय और संचालन को लेकर कोई भ्रम न रहे।

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मेगा ब्लॉक से जुड़ी पिछली खबर भी जानें

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।