Breaking News
Horoscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावाHoroscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावा

सीजेएम ने एडीआर सेंटर स्थित फ्रंट ऑफिस का किया औचक निरीक्षण, आमजन की सुनीं समस्याएं

ddharm narain
सीजेएम ने एडीआर सेंटर स्थित फ्रंट ऑफिस का किया औचक निरीक्षण, आमजन की सुनीं समस्याएं
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरपर्सन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाई.के. बहल के दिशा-निर्देशानुसार बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने न्यायिक परिसर स्थित वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) सेंटर के फ्रंट ऑफिस का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीजेएम नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर पहुंचे आम नागरिकों और कानूनी सहायता की उम्मीद में आए लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने मौके पर तैनात पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) को निर्देश दिया कि केंद्र में आने वाले हर व्यक्ति को उचित मार्गदर्शन और त्वरित विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और आमजन को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही, समाज के जरूरतमंद एवं गरीब वर्गों तक सुलभ न्याय पहुंचाने के उद्देश्य से उन्होंने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की विधिक सहायता के लिए नागरिक राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की हेल्पलाइन 15100 और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नंबर 01282-250322 पर संपर्क कर सकते हैं।
सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि प्राधिकरण का मूल ध्येय समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरल, सुलभ और निशुल्क न्याय पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फ्रंट ऑफिस में आने वाले मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।